वार्ड नंबर 35 मो.कड़च्छ ज्वालापुर में विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता

विज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति
वार्ड नंबर 35 कड़च्छ ज्वालापुर में विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता
ज्वालापुर विधानसभा के वार्ड नंबर 35 कड़च्छ में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय मदन कौशिक जी, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा सभी सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
इस अवसर पर माननीय मदन कौशिक जी ने कहा कि
“भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्य पहुंचाना है। कड़च्छ क्षेत्र में पानी, सीवर, बिजली, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का व्यापक विकास भाजपा सरकार में हुआ है। जनता के सहयोग से आज कड़च्छ एक आदर्श एवं सुंदर वार्ड के रूप में विकसित हो रहा है।”
मेहरचंद दास जी जी ने कहा कि
“माननीय मदन कौशिक जी के विकास कार्यों एवं जनसेवा से प्रभावित होकर आज बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा परिवार में शामिल होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया है।”
श्री श्यामल कुमार जी ने कहा कि
“वार्ड नंबर 35 में लगातार हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस, भीम आर्मी, आम आदमी पार्टी एवं अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। आने वाले समय में क्षेत्र और अधिक मजबूती के साथ भाजपा के साथ खड़ा दिखाई देगा।”
श्री नरेंद्र कुमार जी ने कहा कि
“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मदन कौशिक जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर आज बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है।”
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेंद्र, मुल्की, सतेंद्र, रामनाथ, इंद्रजीत, विनोद, पंकज, पप्पल, सुखपाल, सूरज, मोहित कुमार, दिलशाद, सेवा राम, अरविंद, वीरज, ललित, जगराम, राकेश, सुशील, विशाल, सोनू, पुष्पेंद्र, अंकित, गौतम, प्रदीप, विशाल, अंकुर, टिटू, आकाश, नीरज, सुधीर, विवेक, रवि, अरविंद, विपिन, अमित, नरेश, दिनेश, रजेंद्र, संजय, गौरव, सुंदरपाल, सुरेश हलवाई, कमल, अनमोल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे एवं मंच पर उपस्थित मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कटारिया जी, मेहर चन्द जी पूर्व सभासद, श्यामल प्रधान जी पूर्व सदस्य अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखंड, वार्ड अध्यक्ष राजेश जी , रमेश गौड़ जी, प्रशांत पराशर जी, जोगेंद्र राठौर जी जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, विशाल राठौर जी, कृष्ण कुमार जी, कुशल पाल जी, पदम जी आदि नेता गण उपस्थित रहे

विज्ञापन

 

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.