18 August 2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देश पर प्रत्येक गांव तक शासन की योजनाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है- देशराज कर्णवाल

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 22 मई 2026  कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति, उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) श्री देसराज कर्णवाल आज झबरेड़ा क्षेत्र के ग्राम छोटी झबरेड़ी खुदा व बड़ी झबरेड़ा कला में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

 

 

मा० उपाध्यक्ष महोदय प्रातः 11:00 बजे *प्राइमरी स्कूल, छोटी झबरेड़ी खुर्द* पहुंचेंगे। यहां 1:00 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में वे ग्रामीणों से जनसंवाद कर पेंशन, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आवास व शौचालय योजना से जुड़ी समस्याएं सुनेंगे। संबंधित अधिकारियों को मौके पर निस्तारण के निर्देश दिए जाएंगे।

 

दोपहर 1:40 बजे श्री कर्णवाल *प्रधान के आवास, बड़ी झबरेड़ा कला* पहुंचेंगे। यहां अपराह्न 4:30 बजे तक वे क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा जनता की शिकायतों का संज्ञान लेंगे। सभी रेखीय विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम में उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

श्री कर्णवाल ने कहा, “मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देश पर प्रत्येक गांव तक शासन की योजनाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। जनसंवाद कार्यक्रमों से जमीनी हकीकत का पता चलता है और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आती है।”

 

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी रुड़की/नारसन, जिला समाज कल्याण अधिकारी हरिद्वार, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, भाजपा मण्डल पदाधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.