अनुसूचित मोर्चा संगठन की रीढ़ है तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है- मदन कौशिक
प्रमोद कुमार
हरिद्वार,भारतीय जनता पार्टी, जिला हरिद्वार के अंतर्गत अम्बेडकर नगर मण्डल अनुसूचित मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी घोषित होने पर समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
 
इस अवसर पर माननीय मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार ने कहा कि अनुसूचित मोर्चा संगठन की रीढ़ है तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेगी तथा सभी पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
भाजपा नेता मुकेश कौशिक जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठनात्मक मजबूती के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई टीम समाज हित एवं संगठन हित में उत्कृष्ट कार्य करेगी और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान देगी।
श्यामल कुमार, पूर्व सदस्य अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखंड सरकार ने सभी नवनियुक्त साथियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन में जिम्मेदारी मिलना गौरव की बात है। यह दायित्व सेवा, समर्पण एवं समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवगठित कार्यकारिणी में मण्डल उपाध्यक्ष पद पर श्री पदम, श्री राजेश पहलवान एवं श्री महेश, मण्डल महामंत्री पद पर श्री गोपाल एवं श्री राजेश चंचल, मण्डल मंत्री पद पर श्री विशाल, श्री नितेश कुमार एवं श्री अभिषेक, मण्डल कोषाध्यक्ष पद पर श्री सतेंद्र, मण्डल मीडिया संयोजक पद पर श्री नितिन, मण्डल आई.टी. संयोजक पद पर श्री रोहित रांठौर, मण्डल सोशल मीडिया संयोजक पद पर श्री आदित्य तथा कार्यसमिति सदस्य के रूप में श्री रवि सागर, श्री अजय, श्री मनोज मंवर, श्री रूबल, श्री गुंजन, श्री मुकेश, श्री विजय पाल एवं श्री सुनील को जिम्मेदारी सौंपी गई।
समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनायें

