धामों में यात्रियों की भीड़ अधिक बढ़ जाने के कारण तथा यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टिगत तभी यात्री पंजीकरण केंद्र बंद किया जाता है जिला पर्यटन अधिकारी

विज्ञापन

 

हरिद्वार 28 मई 2026 जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने अवगत कराया है कि चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों के लिए ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में यात्री पंजीकरण केंद्र बनाया गया है जहां पर निरन्तर यात्रियों के चारधाम के लिए पंजीकरण कराया जा रहा हैं। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि धामों में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ बढ़ जाने के कारण एवं यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत तभी यात्री पंजीकरण केंद्र में यात्रियों के पंजीकरण को बंद कर दिया जाता है, जिससे की कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाएं।

 

उन्होंने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में यात्री पंजीकरण केंद्र में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई है, जिसमें यात्रियों की सुविधा के लिए 20 यात्री पंजीकरण काउंटर बनाए गए हैं जिसमें विदेशी यात्रियों एवं बुजुर्ग यात्रियों के लिए अलग पंजीकरण काउंटर बनाया गया हैं, इसके साथ ही महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग अलग पंजीकरण काउंटर बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण केंद्र में समूचित पानी की व्यवस्था बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था के साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए पंखे एवं कुलर भी लगाए गए हैं तथा यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए पंजीकरण केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण स्टाल भी लगाया गया है एवं पंजीकरण केंद्र में समूचित शौचालय की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए शीशी टीवी कैमरे एवं पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.