शिवालिक नगर प्रदेश कार्यालय पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मा.अनिल चौधरी का कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार बीएसपी हाउस एस-501 शिवालिक नगर प्रदेश कार्यालय हरिद्वार उत्तराखण्ड में आदरणीय बहन कु० मायावती जी राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी पूर्व सांसद, पूर्व मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार बहुजन समाज पार्टी उत्तराखण्ड प्रदेश की अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि, मा० मोहित आनन्द प्रदेश प्रभारी बीएसपी उत्तराखण्ड रहे, बैठक की अध्यक्षता श्री पवन पाल प्रदेश उपाध्यक्ष ने की।
 
नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी मोहित आनन्द प्रदेश अध्यक्ष मा०अनिल चौघरी और जिलाध्यक्ष श्री मदन पाल सतेन्द्र सिंह प्रदेश महासचिव, अरूण कुमार सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी प्रदीप चौधरी जोन कोर्डिनेटर का प्रदेश, जोन, विधान सभा, सैक्टर, बूथ के पदाधिकारियों व कायकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। राजदीप मेनवाल, सूरज मल प्रदेश कोषाध्यक्ष जिलाध्यक्ष के०पी० सिंह, ने भी स्वागत किया ।
मा०मोहित आनन्द ने कहा उत्तराखण्ड सरकार में अन्याय, अत्याचार, मृष्टाचार बडे पैमाने पर हो रहा है। सरकार रोकने में विफल है। जनता बीएसपी की ओर देख रही है। उत्तराखण्ड़ प्रदेश में 2027 में सरकार बनानी है। इसके लिये सभी को मेहनत करनी है,।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मा०अनिल चौधरी ने कहा कि सामाजिक भाईचारा बनाकर और सर्व समाज को भागीदारी देकर हम मजबूत सरकार बनायेंगें। आदरणीय बहन कु० मायावती ने जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जायेगा। सभी नये पुराने साथियों को जोडकर पार्टी संगठन को मजबूत करेंगें ।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री मदनपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार घार्मिक और जातीय भेदभाव पैदा कर राजनैतिक लाभ लेना चाहती है। आ०बहन कु०मायावती के निर्देशन मे सरकार बनाने के लिये सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी। और उत्तराखण्ड प्रदेश में 2027 हमें आपसी समनवय बनाकर मजबूत संगठन बनाना होगा ताकि हम हर बूथ पर जीत कर आये और उत्तराखण्ड़ में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनायें। कार्यक्रम मे मुख्यरुप से
श्री सूरज मल प्रदेश कौषाध्यक्ष,श्री सतेन्द्र सिंह, श्री मदन वीर सिंह गौतम, श्री के०पी० सिंह जिलाध्यक्ष देहरादून,श्री एस, पी गौतम, प्रमोद गौतम, सरदार जसपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, मनोज कुमार श्री मेनपाल सिंह,श्री मदनलाल एड पूर्व जिलाध्यक्ष हरिद्वार,श्री जयन्त चौहान आजाद वीर जिला पंचायत सदस्य, अतर सिंह विधान सभा अध्यक्ष रानीपुर चरन सिंह झबरेडा तेलूराम एडवोकेट सचिन कुमार, मंगलौर चरन सिंह बर्मन लक्सर, श्री सुरेश कुमार, पूर्व जिला का०का०सदस्य, विधानसभा अध्यक्ष सोरभ कुमार हरिद्वार आशीष कुमार हरिद्वार, सोराज चौघ्री, डा० रहतु सिंह चन्द्रकिरन,विनोद जयन्त भगवानपुर, डा० चरन सिंह झबरेडा, संजयकुमार बेलडा,अमित कुमार, सतपाल सिंह,विपिन पटेल पिरान कलियर,रामलाल पटेल,सद्धाम हुसैन नगर अध्यक्ष पाडली गुर्जर रूडकी विकाश चौधरी सोहनवीर सिंह, सोहनी कुमार,धनराज वर्मा तुलसी राम मोर्यरूडकी,दीपक कुमार, तेलूराम कुश्वाह सीटू चौधरी, सन्नी सिंह खानपुर, चन्द्रपाल सिंह लक्सर,नितिनकुमार,मोनू कुमार, बलजीत सिंह हरिद्वार ग्रामीण, मेहरबान जिलानी,सरफराज ज्वालापुर मोजूद रहे

