18 August 2026

‘लोकतंत्र की रीढ़ है निष्पक्ष पत्रकारिता’ – वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियव्रत ने पत्रकारिता दिवस पर दी शुभकामनाएं

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

कलम की ताकत से ही जागता है समाज, पत्रकार बिना रुके-सच्चाई के साथ खड़े रहें

 

 हरिद्वार 31 मई 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदेश अध्यक्ष विश्व दलित परिषद राष्ट्रीय सलाहकार भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन माननीय प्रियव्रत जी ने ‘पत्रकारिता दिवस’ के अवसर पर देश-प्रदेश के सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकार साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में श्री प्रियव्रत ने कहा, “30 मई 1826 को पं. जुगल किशोर शुक्ल ने ‘उदन्त मार्तण्ड’ के रूप में हिंदी पत्रकारिता की नींव रखी थी। तब से आज तक पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बनकर जन-आवाज को सत्ता तक पहुंचाती रही है। पत्रकारिता दिवस हमें कलम के उस दायित्व का स्मरण कराता है।”

 माननीय प्रियव्रत जी ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता जरूरी है। “पत्रकार का काम सत्ता से सवाल पूछना है, कमजोर की आवाज बनना है। जब पत्रकार सच लिखता है तभी समाज जागता है और व्यवस्था में सुधार आता है। आप सभी कलम के सिपाही बिना डरे, सच के साथ खड़े रहें।”

उन्होंने विशेष रूप से छोटे कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा, “सीमित संसाधनों में भी आप लोग जमीनी मुद्दे उठाते हैं। आपका संघर्ष और समर्पण सराहनीय है। कांग्रेस पार्टी हमेशा पत्रकारों की स्वतंत्रता और सुरक्षा के साथ खड़ी है।”

 श्री प्रियव्रत ने युवा पत्रकारों से अपील की कि वे पत्रकारिता के मूल्यों से समझौता न करें। आपकी एक खबर किसी का जीवन बदल सकती है। इसलिए जिम्मेदारी से कलम चलाएं।”

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.