नगरपालिका केंद्र और राज्य सरकार की अंत्योदय और जनहित योजनाओं को सर्वोपरि मानकर कार्य करे : अतुल वशिष्ठ
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार दिनाँक: 01जून 2026 शिवालिकनगर। भाजपा सरकार की जनहित प्राथमिकताओं को दरकिनार करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात नगरपालिका में नामित सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ ने शिवालिकनगर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) से मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने वार्ड संख्या 12 और वार्ड 13 में लंबे समय से लंबित जनसमस्याओं पर गहरी नाराज़गी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को गहरी नाराजगी जताई। इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अधिकारी को एक मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपकर व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने को कहा। सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ‘अंत्योदय’ और ‘जनहित’ को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रही है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर अधिकारी ढुलमुल रवैया अपनाए हुए हैं। वार्ड 12 और वार्ड 13 के निवासी नगरपालिका स्तर की बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़को,नालियों की नियमित साफ सफाई नहीं की जा रही है। जहां एक ओर मानसून से पहले नाले नालियों की मुकम्मल सफाई न होने से सड़कों पर गंदा पानी जमा हो रहा है। वहीं दूसरी ओर सड़कों और गलियों में अधिकतर स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगी नहीं हैं और जहां लगी हैं उनमें भी कईं स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। जिस कारण से रात के समय आमजन की सुरक्षा को खतरा बना रहता है। सांसद प्रतिनिधि ने अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपते हुए कहा कि जल्द से जल्द भाजपा सरकार की जनहित की मूलभूत आवश्यताओं को धरातल पर उतारें।
 
अधिशासी अधिकारी तारिक खान ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए माना कि जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य है। उन्होंने सांसद प्रतिनिधि को आश्वस्त किया कि वार्ड 12 और वार्ड 13 की समस्याओं के समाधान के लिए तुरंत एक विशेष टीम भेजी जाएगी। सभी आवश्यक विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

