भाजपा और रानीपुर विधायक आदेश चौहान की लोकप्रियता से बौखलाई कांग्रेस, कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन कर रही हताशा का प्रदर्शन

विज्ञापन

 

हरिद्वार दिनाँक 11/06/2026 रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कांग्रेस के कुछ कथित विधानसभा चुनाव दावेदारों द्वारा रानीपुर विधायक आदेश चौहान के कैंप कार्यालय पर किए गए प्रदर्शन को भारतीय जनता पार्टी ने सिरे से खारिज किया है। भाजपा ने इसे कांग्रेस की घोर हताशा और राजनीतिक बौखलाहट का परिणाम बताया है।इस अवसर पर जारी अपने बयान में भाजपा नेता सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ ने कहा कि कांग्रेस आज धरातल पर जनता के बीच पूरी तरह से शून्य हो चुकी है। रानीपुर के लोकप्रिय विधायक आदेश चौहान द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों और जनता के साथ उनके सीधे जुड़ाव ने विपक्ष की बची कुची जमीन खिसका दी है।

 

भाजपा नेता ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता केवल चुनाव के समय ‘बरसाती मेंढ़कों’ की भांति बाहर निकलते हैं और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ड्रामा करते हैं। जनता इनके खोखले दावों की सच्चाई भली-भांति जानती है और पहले भी इन्हें नकार चुकी है।

वशिष्ठ ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व राज्य सरकार और रानीपुर विधायक की जन-कल्याणकारी नीतियों और उनकी बेदाग कार्यशैली से आमजन में भारी उत्साह है। कांग्रेस के इस तरह के ओछे हथकंडों और प्रदर्शनों से भाजपा की लोकप्रियता और विकास कार्यों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। रानीपुर की जनता विकास के साथ है और आने वाले चुनावों में भी पूर्व की भांति भाजपा को अपना पूर्ण आशीर्वाद देगी।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.