अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 12 दिवसीय योग शिविर का समापन एवं सम्मान समारोह संपन्न- आर्य हरपाल सिंह सैनी
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार (रुडकी) दिनांक 21 जून 2026, रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक स्थल ऐतिहासिक वटवृक्ष पर आर्य समाज नंद विहार एवं शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में पिछले 12 दिनों से संचालित योग शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
 
कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल, चोटीपुरा की छात्राओं कु० तोषी आर्या, श्रेया आर्या एवं अदिति आर्या द्वारा ईश्वर स्तुति, प्रार्थना, उपासना एवं स्वस्तिवाचन मंत्रों के उच्चारण तथा ईश्वर भक्ति भजन से किया गया।
योगाचार्या श्रीमती सरिता बर्थवाल जी, कार्यकारिणी सदस्य आर्य समाज नंद विहार द्वारा उपस्थित सभी योगाभ्यासियों को योगासन, व्यायाम, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर योग शिविर के प्रारम्भ से नियमित रूप से योगाभ्यास करने वाले अनेक साधकों को आर्य समाज नंद विहार के प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी, शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच के अध्यक्ष नीरज सैनी, योगाचार्या श्रीमती सरिता बर्थवाल, आर्य समाज मतलबपुर के मास्टर सोमपाल सैनी, डॉ. जयपाल सिंह तथा उपस्थित मातृशक्ति द्वारा ओ३म् अंकित अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
योग दिवस के अवसर पर उपस्थित बालक-बालिकाओं युक्ति एवं चारू को महान क्रांतिकारियों के चित्रों एवं जीवन परिचय पर आधारित पुस्तक “हमारे अमर क्रांतिकारी” भेंट कर राष्ट्रभक्ति के संस्कार प्रदान करने का प्रयास किया गया।
योगाभ्यास शिविर में मुख्य रूप से पुष्पेंद्र आर्य (मंत्री, आर्य समाज नंद विहार), सुखवीर आर्य (कोषाध्यक्ष), दीपा सैनी, सोनू सैनी, नीतू चौधरी, सुरेन्द्र रोड, रविन्द्र सैनी, प्रिया, ललिता जी, लक्ष्मीचंद, प्रणव, शारदा, संगीता, अदिति, नीतू जी, वैदिका, बबीता, निशा, अंजलि वर्मा, संजय त्यागी, नीरज चौहान सहित अनेक महिला एवं पुरुष योगाभ्यासियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का समापन सभी के सुख, स्वास्थ्य एवं विश्व कल्याण की मंगलकामना के साथ किया गया।
ओ३म् शान्तिः शान्तिः शान्तिः

