ज्वालापुर से कांग्रेस की दावेदारी पेश: पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रियव्रत ने मा.प्रीतम सिंह को सौंपा आवेदन
संपादक प्रमोद कुमार
देहरादून,उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की सरगर्मी के बीच ज्वालापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस की दावेदारी को लेकर आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद एवं विश्व दलित परिषद के प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय सलाहकार श्री प्रियव्रत ने आज औपचारिक रूप से अपनी दावेदारी पेश कर दी।
 
श्री प्रियव्रत ने देहरादून स्थित यमुना कॉलोनी आवास पर कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह को अपना आवेदन सौंपा। आवेदन सौंपते समय उनके साथ सैकड़ों समर्थकों का हुजूम मौजूद रहा।
*”जनता की आवाज बनकर लड़ूंगा चुनाव” – प्रियव्रत*
आवेदन के बाद मीडिया से बातचीत में श्री प्रियव्रत ने कहा, “मैं पिछले 20 वर्षों से लगातार जनसेवा और संगठन के लिए समर्पित हूं। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र की हर गली, हर गांव में जनता के बीच रहा हूं। यहां की समस्याओं को मैंने सड़क से लेकर सदन तक उठाया है।”
उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी नेतृत्व उनकी निष्ठा, संगठन के प्रति समर्पण और जमीनी जनाधार को देखते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाएगा।
“यदि पार्टी हाईकमान मुझे अवसर देता है तो मैं पूरे तन-मन-धन से चुनाव लड़कर कांग्रेस को ज्वालापुर की सीट जीताकर भेंट करूंगा। हमारा लक्ष्य 2027 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है,” श्री प्रियव्रत ने कहा।
*प्रीतम सिंह: “योग्य और जिताऊ उम्मीदवार को मिलेगा टिकट”*
इस अवसर पर चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस में टिकट वितरण की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और संगठन की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।
“सभी दावेदारों के आवेदन गंभीरता से लिए जा रहे हैं। प्रत्येक दावेदार की संगठनात्मक सक्रियता, जनस्वीकार्यता, जमीनी पकड़ और जीत की संभावनाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। कांग्रेस इस बार योग्य, मजबूत और जनता के बीच लोकप्रिय उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारेगी,” श्री सिंह ने स्पष्ट किया।
*समर्थकों ने दिखाई ताकत, लगाए “प्रियव्रत जिंदाबाद” के नारे*
दावेदारी पेश करने के दौरान माहौल पूरी तरह चुनावी हो गया। बड़ी संख्या में समर्थक बैनर-पोस्टर लेकर यमुना कॉलोनी पहुंचे और “प्रियव्रत जिंदाबाद”, “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के नारे लगाए।
*उपस्थित प्रमुख समर्थक:* सतीश कुमार राणा, मेहर सिंह बुग्गावाला, पूर्व प्रधान जगबीर सिंह, रोहतास सिंह, पवन कुमार चौहान, भूपेंद्र पाल, चिंटू तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश चंद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता।
सभी समर्थकों ने एक स्वर में पार्टी नेतृत्व से मांग की कि ज्वालापुर जैसी महत्वपूर्ण विधानसभा सीट से प्रियव्रत जैसे जमीनी नेता को प्रत्याशी घोषित किया जाए।
*राजनीतिक विश्लेषण:*
ज्वालापुर सीट एससी आरक्षित सीट है और यहां दलित वोट निर्णायक भूमिका निभाता है। विश्व दलित परिषद के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते प्रियव्रत की इस सीट पर मजबूत पकड़ मानी जाती है। बहादराबाद ब्लॉक प्रमुख रहते हुए उन्होंने विकास कार्यों से अपनी पहचान बनाई है। ऐसे में उनकी दावेदारी को संगठन के भीतर गंभीरता से देखा जा रहा है।

