19 August 2026

नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण को लेकर दिए निर्देश

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार, 18 अगस्त 2026। नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार श्री नंदन कुमार, आईएएस द्वारा आज रोड़ीबेलवाला क्षेत्र तथा हरकी पौड़ी के विभिन्न घाट क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों की सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण की स्थिति तथा घाट क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

 

नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि घाट क्षेत्रों में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की आवाजाही के दौरान उत्पन्न होने वाले कूड़े का शीघ्र उठान सुनिश्चित किया जाए, ताकि घाटों पर कहीं भी कूड़ा एकत्रित होकर दिखाई न दे। उन्होंने घाटों पर कूड़ा एकत्र करने के लिए डस्टबिन की व्यवस्था को भी बेहतर करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान घाट क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, कूड़े के त्वरित उठान, डस्टबिन की उपयुक्त संख्या एवं क्षमता तथा नियमित सफाई व्यवस्था के संबंध में स्थल निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को चिन्हित किया गया। साथ ही घाट क्षेत्रों में अतिक्रमण की स्थिति का भी जायजा लिया गया तथा आवश्यकतानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

नगर आयुक्त ने कहा कि हरकी पौड़ी एवं अन्य प्रमुख घाट हरिद्वार की पहचान हैं। इसलिए इन क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण मिले और घाटों पर किसी भी प्रकार की गंदगी दिखाई न दे। इसके लिए सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी एवं कूड़े के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

 

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार, आईएएस के साथ उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सफाई निरीक्षक श्री धीरेंद्र सेमवाल तथा नगर निगम की टीम उपस्थित रही।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.