ज्वालापुर के रसूलपुर टोंगिया में क्षतिग्रस्त पुल-सड़क पर त्वरित कार्रवाई, डीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश- मनोज गौतम
संपादक प्रमोद कुमार
“जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता”
 
हरिद्वार,विधानसभा 27 ज्वालापुर के ग्राम रसूलपुर टोंगिया क्षेत्र के निवासियों ने मुख्य मार्ग पर स्थित *क्षतिग्रस्त पुल एवं सड़क* की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और आम जनता को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी।
जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिलाधिकारी महोदय श्री मयूर दीक्षित जी को मामले से अवगत कराया गया।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके का निरीक्षण करने और आवश्यक कार्रवाई कर मार्ग को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर मनोज गौतम ने कहा कि”जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश की देवतुल्य जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा रहा है।_
मैं देवतुल्य जनता की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं। साथ ही समस्या पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी माननीय महोदय श्री मयूर दीक्षित जी का भी हृदय से धन्यवाद करता हूं।”
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की तत्परता पर संतोष जताया और जल्द मरम्मत कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई।

