नौशाद मंसूरी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व देहरादून ग्रामीण के जिला सह प्रभारी बनने पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया- हाजी जमशेद खान
संपादक प्रमोद कुमार
 
अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में संगठन मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा
हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता एवं ज्वालापुर ईदगाह कमेटी के सदर हाजी जमशेद खान के कार्यालय पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंजीनियर एजाज हसन ने की,जबकि संचालन हाजी मुकर्रम गुज्जर ने किया।
बैठक में समाज को आगे बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने तथा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समाज के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भेल रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता नौशाद मंसूरी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं देहरादून ग्रामीण का जिला सह प्रभारी मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ भाजपा नेता हाजी जमशेद खान ने नौशाद मंसूरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उम्मीद है कि वह पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने में योगदान देंगे।
नौशाद मंसूरी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समाज और संगठन के हित में कार्य करने का आह्वान किया।
हाजी मुकर्रम गुज्जर,जिलाध्यक्ष इंजीनियर एजाज हसन एवं वरिष्ठ युवा नेता मोसीन मंसूरी ने भी नौशाद मंसूरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के दिलशाद मलिक, शाहनवाज सलमानी, गुलाम साबिर,नदीम पीर, शाहनवाज मंसूरी, शाहनवाज अब्बासी, अय्यूब खान, शौकीन अब्बासी,नईम मंसूरी, पप्पन कुरैशी,मंडी जामा मस्जिद सदर अनवर अंसारी, साकून अंसारी, सिराजुद्दीन अब्बासी,नसीम सलमानी सहीत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

