25 August 2026

भारी बारिश से फसल तबाही, वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह नगर ने सीएम धामी से की किसानों को मुआवजा देने की मांग – लक्ष्मण सिंह नगर

विज्ञापन

देहरादून। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई भारी वर्षा के कारण किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर आज वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह नगर ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में *माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह नगर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि लगातार हो रही अतिवृष्टि के कारण धान, गन्ना और सब्जियों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। खेतों में पानी भरने से किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है और किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

 

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि प्रभावित क्षेत्र का जल्द से जल्द राजस्व विभाग की टीम से सर्वे कराया जाए और पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा व आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

मुख्यमंत्री से मिलने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह नगर ने बताया “मैंने माननीय मुख्यमंत्री जी को क्षेत्र के किसानों की पीड़ा से अवगत कराया है। हमारे क्षेत्र में इस बार रिकॉर्ड बारिश हुई है जिससे 80 प्रतिशत से अधिक फसलें खराब हो गई हैं। किसान बेहद परेशान है। मुख्यमंत्री जी ने हमारी बात को गंभीरता से सुना है और आश्वासन दिया है कि जल्द ही सर्वे कराकर किसानों को हर संभव राहत प्रदान की जाएगी। मैं मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं।”

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है और जल्द ही राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर उनके साथ कई भाजपा कार्यकर्ता बंधु भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.