चैनराय महिला अस्पताल (NPPL द्वारा संचालित) में गर्भवती महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत पर जन अधिकार पार्टी का विरोध- हेमा भंडारी
हरिद्वार,हरिद्वार के चैनराय महिला अस्पताल परिसर स्थित 200 बेड के मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल, जिसे वर्तमान में NPPL कंपनी द्वारा PPP मोड पर संचालित किया जा रहा है, में एक गर्भवती महिला की ऑपरेशन के दौरान हुई संदिग्ध मौत अत्यंत दुखद और निंदनीय है।
 
आज पार्टी की *राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती हेमा भंडारी* के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल का दौरा कर घटना की जानकारी ली।
हेमा भंडारी ने बताया कि जो डॉक्टर गुप्ता जो सीएमएस की जगह चार्ज संभाल रहे थे उन्होंने इसे एनपीपीएल का मामला बात कर डॉक्टर दीपा से बात करने को टाल दिया और डॉक्टर दीपा ने इसे एक घटना बताकर बात घुमा दी।
हेमा भंडारी ने कहा कि यह मौत नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सिस्टम और NPPL कंपनी की घोर लापरवाही से हुई हत्या है। 39 करोड़ की लागत से बना यह अस्पताल गरीब महिलाओं को निशुल्क और सुरक्षित प्रसव के लिए बनाया गया था, लेकिन PPP के नाम पर निजी हाथों में देने के बाद यहां न तो विशेषज्ञ डॉक्टर, न एनेस्थीसिया स्टाफ और न ही इमरजेंसी ब्लड बैंक की सुविधा है।
*जन अधिकार पार्टी की मांग:*
1. उक्त महिला की मौत की मजिस्ट्रेट / उच्च स्तरीय मेडिकल जांच हो और OT को तत्काल सील किया जाए।
2. NPPL कंपनी का PPP एग्रीमेंट रद्द कर अस्पताल का संचालन फिर से सरकार अपने हाथ में ले।
3. पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा और दोषी डॉक्टर व कंपनी प्रबंधन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हो।
4. जिलाधिकारी हरिद्वार इस मामले में 7 दिन में जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करें।
पार्टी के हरिद्वार सोशल मीडिया प्रभारी अमन जैन एवं युवा नगर अध्यक्ष समर सक्सैना ने कहा अगर प्रशासन ने 7 दिन में कार्रवाई नहीं की तो जन अधिकार पार्टी जनशक्ति जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगी।



