4 September 2026

बीएचईएल रानीपुर विधानसभा मे 7 सितंबर की रैली को लेकर हरक सिंह रावत ने बहादराबाद में ली कार्यकर्ताओं की बैठक – तेलूराम प्रधान

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार। विधानसभा 26 बीएचईएल रानीपुर के ग्राम बहादराबाद में उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री *श्री हरक सिंह रावत* ने प्रदेश प्रभारी *कुमारी शैलजा* के निर्देश पर *07/09/2026 को होने वाली महारैली* को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

 

बैठक में कार्यकर्ताओं को रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं और बूथ स्तर तक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि “प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा जी के निर्देश पर 7 सितंबर को होने वाली रैली भाजपा सरकार की विफलताओं के खिलाफ हुंकार रैली होगी। यह रैली उत्तराखंड में बदलाव का शंखनाद करेगी। भाजपा सरकार ने हर वर्ग को ठगा है। किसान परेशान है, युवा बेरोजगार है और महंगाई चरम पर है। हमें इस रैली को हरिद्वार जिले से ही ऐतिहासिक बनाना है। मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि एक-एक घर जाकर लोगों को रैली में आने के लिए निमंत्रण दें।”

प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कहा कि”7 सितंबर की रैली में बहादराबाद और रानीपुर विधानसभा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। हम सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर इस रैली को सफल बनाएंगे। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है और कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। हमारी तैयारी पूरी है और हम हरिद्वार से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को रैली में ले जाने का काम करेंगे।”

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में 7 सितंबर की रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रदेश महासचिव श्री जसवंत चौहान, प्रदेश महासचिव अनुसूचित कांग्रेस श्री संदीप सांसी, श्री अरुण धीमान, श्री विपुल चौहान, श्री संजीत कुमार, तेलूराम प्रधान प्रदेश महासचिव उत्तराखंड कांग्रेस,पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रियव्रत  आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.