युवा समाजसेवी संगठन जमालपुर कलां द्वारा भव्य कृष्ण जन्मोत्सव एवं भजन संध्या का हुआ आयोजन, भक्तिमय हुआ माहौल
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार युवा समाज सेवी संगठन जमालपुर कलां द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं भजन संध्या के शुभ अवसर पर *अखिल भारतीय श्री जाहरवीर जी गोगा मंदिर (ट्रस्ट) जे.वी.जी. कॉलोनी, जमालपुर कलां, ज्वालापुर, हरिद्वार* में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भव्य कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।
 
कार्यक्रम में भक्तों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया था। भजन संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विशाल गर्ग, अवधेश ठाकुर, समाजसेवी विशाल ठाकुर, प्रमोद ठाकुर* शामिल रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि “भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्म और प्रेम का संदेश देता है। युवा समाजसेवी संगठन द्वारा इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से न केवल हमारी संस्कृति और सनातन परम्परा मजबूत होती है, बल्कि युवाओं में भी भक्ति और संस्कारों का संचार होता है। मैं पूरी टीम को इतने सुंदर और भव्य आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। भगवान श्रीकृष्ण सभी के जीवन में खुशहाली लाएं।”
आयोजक टीम के सदस्य सचिन चौधरी ने कहा कि “हमारे संगठन का उद्देश्य केवल समाज सेवा ही नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और धर्म को आगे बढ़ाना भी है। हर साल की तरह इस बार भी हमने कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया है। मैं सभी सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करता हूं जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हो पाया। हम आगे भी ऐसे ही धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम करते रहेंगे।”
आयोजक टीम के सदस्यो मे मुख्य रूप से सचिन चौधरी, दीपक राजपूत, ठाकुर वैभव सिंह, सूरज राजपूत, कुलरतन पांडे, सत्यम मिश्रा, रोहन पटेल, विष्णु राजपूत, लक्की पासवान, पूजा चौहान, सविता चौहान, सोनी राजपूत आदि मौजूद
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।



