सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सेक्टर-2, भेल रानीपुर, हरिद्वार में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई।
 
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. शिवशंकर जायसवाल एवं प्रधानाचार्य श्री लोकेंद्र दत्त अन्थवाल द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया।
पुष्पांजलि के पश्चात विद्यालय की शिक्षिकाओं श्रीमती करुणा जी एवं श्रीमती सोनिया जी द्वारा एक अत्यंत मधुर और भावपूर्ण स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री लोकेंद्र दत्त अन्थवाल जी ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “शिक्षक होना केवल एक पेशा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे पवित्र संकल्प है। हमें बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कार और चरित्र का निर्माण भी करना है। एक सच्चा शिक्षक ही समाज को सही दिशा दे सकता है।”
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. शिवशंकर जायसवाल जी ने अपने उद्बोधन में सभी शिक्षकों के त्याग और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि “गुरु ही शिष्य के भविष्य का निर्माता होता है और विद्या भारती के संस्कारों को आगे बढ़ाने में आप सभी की भूमिका अतुलनीय है।” इस अवसर पर उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और पूरे कार्यक्रम का वातावरण हर्ष और सम्मान से भरा रहा।



