26 October 2026

खानपुर के मोहने में बसपा की सेक्टर समीक्षा बैठक, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प-अनिल चौधरी

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

 हरिद्वार,खानपुर। विधानसभा क्षेत्र के गांव मोहने में मंगलवार, 8 सितंबर को बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामवासियों को बसपा की विचारधारा, संगठन की मजबूती और बहुजन समाज के लिए बसपा की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

बैठक में गांव के मिशनरी कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं ने भी बसपा को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अपने-अपने स्तर पर गांवों में जाकर लोगों को बसपा की नीतियों और संगठन की ताकत के बारे में बताएंगे तथा खानपुर विधानसभा में पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।

बैठक में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी मौजूद रहे। उनके गांव पहुंचने पर ग्रामवासियों ने खुशी जताई और कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गांव में पहुंचकर कैडर देने से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “बहन मायावती जिंदाबाद” के नारे लगाए और कहा कि बहुजन समाज के हितों की रक्षा तथा सामाजिक न्याय के लिए बहन मायावती के नेतृत्व में बसपा को मजबूत करना जरूरी है।

जिला अध्यक्ष मदनपाल ने सेक्टरों की समीक्षा लेते हुए पदाधिकारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से क्षेत्र में संपर्क बढ़ाने और पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य तेलूराम, पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेश, विधानसभा प्रभारी सीटू, विधानसभा अध्यक्ष राजबीर, विधानसभा महासचिव सन्नी सहित सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी समय में गांव-गांव संपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.