मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन , इरिगेशन डिपार्टमेंट का अधिवेशन एवं चुनाव संपन्न
हरिद्वार। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट का अधिवेशन एवं चुनाव संगठन की विभिन्न मांगों और कर्मचारियों के हितों को लेकर संपन्न हुआ। अधिवेशन में कर्मचारियों की पदोन्नति, पेंशन संबंधी समस्याओं, रिक्त पदों पर पदोन्नति तथा पद सृजन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष श्री कृतार्थ सिंह ने कहा कि संगठन अपने प्रत्येक सदस्य के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है। कर्मचारियों की पदोन्नति, पेंशन, रिक्त पदों को भरने और पद सृजन जैसे सभी मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर उनका यथासमय निस्तारण कराने के लिए संगठन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।प्रांतीय महामंत्री श्री गोवर्धन सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी सदस्यों के हितों की मजबूती से पैरवी करते हुए उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।
 
श्री रामेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। कर्मचारियों की जायज मांगों को उचित मंच पर उठाकर उनका समाधान कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री सुरेंद्र सैनी ने कहा कि संगठन की मजबूती पारदर्शिता और आपसी विश्वास से होती है। कर्मचारियों के हितों से जुड़े प्रत्येक विषय पर संगठन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है।
जनपद अध्यक्ष रुड़की श्री प्रिया कुमार शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर शासन तक पहुंचाना आवश्यक है। संगठन अपने सदस्यों की आवाज को मजबूती से उठाता रहेगा।
प्रशासनिक अधिकारी मोनिका बजाज ने कहा कि कर्मचारियों को उनके अधिकार और सुविधाएं समय पर मिलना जरूरी है। संगठन की एकजुटता से ही लंबित समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है।
प्रशासनिक अधिकारी अनुज कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। सभी सदस्यों को एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाना चाहिए।
पूर्व अध्यक्ष हरिद्वार शाखा विपिन मोहन शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूत नींव उसके सदस्यों की एकता और विश्वास पर टिकी है। कर्मचारियों की हर जायज मांग के लिए मिलकर आवाज उठाना समय की आवश्यकता है।पूर्व सचिव जनपद शाखा हरिद्वार विपिन सैनी ने कहा कि कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहा है। आने वाले समय में भी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनीत सैनी ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की लड़ाई में संगठन किसी भी स्तर पर पीछे नहीं हटेगा। एकजुटता और सकारात्मक प्रयासों से सभी समस्याओं का समाधान संभव है।इस अवसर पर प्रवीन तायल, दीपक, वीरेंद्र, मनीष गुप्ता, दीपमाला, अंजलि, हेमा रानी, भक्ति, देवानंद, हितेश, उर्वशी, मीरा, निर्मल सहित अनेक कर्मचारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। संगठन के संपन्न हुए चुनाव में श्री अविनाश श्रीवास्तव जनपद अध्यक्ष शुभम गोसाई जनपद सचिव मनीष सैनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष निधि शर्मा उपाध्यक्ष सचिन कुमार संगठन मंत्री विजय घोषित हुए सभी ने ढोल नगाड़ों के साथ माला पहनकर विजय हुए प्रत्याशियों का स्वागत अभिनंदन किया इस समाचार में कल गलती से इरिगेशन डिपार्टमेंट के स्थान पर एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट हो गया था उसे सुधार कर इरिगेशन डिपार्मेंट ही समझा जाए यह मिस्टेक प्रिंटिंग की गलती के चलते हो गई थी इसीलिए पुनः समाचार प्रकाशित किया है



