वरिष्ठ समाजसेवी एवं मिथिला एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष की संस्तुति पर नीतू सिंह बनीं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार। मिथिला एकता मंच ने संगठन विस्तार करते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। वरिष्ठ समाजसेवी एवं मिथिला एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष की संस्तुति से *श्रीमती नीतू सिंह* को *मिथिला एकता मंच महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष* मनोनीत किया गया है।
 
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने नीतू सिंह को फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। उनकी नियुक्ति से महिला कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
इस अवसर पर मिथिला एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा “नीतू सिंह जी एक कर्मठ, जुझारू और समाजसेवा के प्रति समर्पित महिला हैं। उन्होंने हमेशा मिथिला समाज और महिला हितों के लिए बढ़-चढ़कर कार्य किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और उत्तराखंड में महिला प्रकोष्ठ और अधिक सक्रिय होगा। हमारी बहनें उनके नेतृत्व में संगठित होकर समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।”
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि “मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी और संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताकर इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊंगी। मेरा पहला लक्ष्य प्रदेश के हर जिले में महिला प्रकोष्ठ का विस्तार करना, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और मिथिला संस्कृति को बढ़ावा देना होगा। मिथिला एकता मंच की हर महिला की आवाज को मजबूती से उठाऊंगी।”
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रियंका झा, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल झा, कोषाध्यक्ष सागर कुमार झा, पं धंनजय झा, मीडिया प्रभारी मिथलेश झा, मुकेश झा, महासचिव कुलरत्न पाण्डे आदि संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



