13 September 2026

दिव्यांजलि फाउंडेशन एवं जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

विज्ञापन

 

हरिद्वार कलियर विधानसभा पिरान कलियर के ग्राम मरगूबपुर में दिव्यांजलि फाउंडेशन की चेयरपर्सन एवं जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की राष्ट्रीय महासचिव *श्रीमती हेमा भण्डारी जी* के नेतृत्व एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष *माननीय आजाद अली जी* की गरिमामयी उपस्थिति में निःशुल्क चिकित्सा शिविर (हेल्थ कैंप) का आयोजन किया गया।

 

शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा 180 ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर, की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क वितरित की गईं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय आजाद अली जी ने कहा कि _”जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) केवल राजनीति नहीं, बल्कि हर समाज की सेवा के लिए बनी है। हम शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार जनहित के कार्य करते रहेंगे।

राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी जी ने कहा कि _”स्वास्थ्य हर व्यक्ति का अधिकार है। हमारी संस्था और पार्टी का लक्ष्य है कि स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें। जनसेवा ही हमारा संकल्प है।” लगातार आगे भी इस तरह के कैम्प जनता के लिए लगते रहेंगे।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पार्टी के जिला व विधानसभा पदाधिकारी मुस्तकीन , शाकिर के साथ अन्य साथी एवं फाउंडेशन के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.