15 October 2026

श्री हरिदर्शन रामलीला समिति के मंचन के षष्ठम दिवस का नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया शुभारंभ

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने श्री हरिदर्शन रामलीला समिति (रजि.), भेल सेक्टर-5 द्वारा आयोजित श्री रामलीला 2026 के मंचन के षष्ठम दिवस का रिबन काटकर एवं भगवान श्रीराम की आरती कर शुभारंभ किया।

 

इस अवसर पर राजीव शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, सत्य, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्शों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भारतीय संस्कारों का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने के साथ-साथ समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

उन्होंने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि रामलीला जैसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं और समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव एवं एकता का संदेश देते हैं।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुनील कश्यप, सचिव चंद्रशेखर, उपाध्यक्ष रविंद्र तिवारी, अरुण गोयल, के.पी. सिंह, रंजन अनुराग, मुनेश कुमार, अंकुर, विनीत कुमार, ज्ञान प्रकाश, स्वतंत्र खरे, रिंकू सिंह, राजेश सिंह, विकास कुमार, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, महामंत्री पंकज चौहान वह अंशुल शर्मा, गौरव गुर्जर, वेदांत चौहान, रवि वर्मा, आदित्य मलिक, नीरज प्रेमी, अभिषेक शर्मा, रिंकू कृष्णा, दिव्यांश कश्यप, रविंद्र उनियाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अंत में राजीव शर्मा ने आयोजन मंडल एवं सभी कलाकारों को भव्य रामलीला मंचन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.