26 October 2026

हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन भेल की श्रमिक कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओ को लेकर विरोध प्रदर्शन किया

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार दिनांक 26.10.2026 को हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन के नेतृत्व में निफ्टू से संबध्द भेल की श्रमिक संगठनों द्वारा भेल cffp गेट सांय 4:00 बजे कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओ को लेकर विराट विरोध प्रदर्शन किया गया । प्रदर्शन में सेकड़ो श्रमिको में भेल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगामी 27 अक्टूबर को होने वाली ऑनलाइन jcm मीटिंग का विरोध किया ।

 

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष पूर्व विधायक श्री रामयश सिंह जी ने कहा कि अनेको कम्पनियों द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस की राशि की घोषणा कर दी गई है परंतु प्रबंधन द्वारा 22 अक्टूबर को SIP की बैठक को ONLINE मोड़ में करने की सूचना प्राप्त हुई ।ऐसा प्रतीत होता है कि भेल प्रबंधन मजदूर सथियो का अपना हक नही देना चाहता ।हमारी मांग है कि आगामी 27 अक्टूबर को JCM की बैठक ऑनलाइन नही करके भौतिक रूप से आहूत की जाए एवम जिसमे 70,000 बोनस घोषित करते हुए आगामी 1 नवंबर को उसका भुगतान किया जाए ।एवम कर्मचारियों की सभी समस्याओं पर चर्चा कर समाधान निकाला जाए ।ऐसा नही होने पर संगठन द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी ।इसके बाद यूनियन के महामंत्री विकास सिंह जी ने कहा कि भेल की जो ज्वलन्त समस्याएं हैं उनके निवारण के लिए संगठन द्वारा जल्द ही प्रबंधन से वार्ता की जाएगी । प्रबंधन द्वारा भेल में हो रही आर्टिजन भर्ती में मृतक आश्रित के बच्चो को वर्तमान में 15 प्रतिशत का आरक्षण दिया जा रहा है इसे पूर्व की भांति 25 % किया जाए एवम वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चो को अलग से आरक्षण की सुविधा दी जाए । नव नियुक्त आर्टिजन को मिनिमम 29,500 प्रतिमाह दिया जाए ।

# कोरोना में मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता जारी रहना चाहिए।

#यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को छुट्टी या रविवार के दिन कार्य पर बुलाई जाने पर ओ टी का भुगतान, किया जाना चाहिए । आल इंडिया भेल एम्प्लाई यूनियन ऐबू के अध्यक्ष कुमुद श्रीवास्तव ने कहा कि केंटीन व्यवस्था में सुधार एवम अस्पताल नए डॉक्टरों की भर्ती करते हुए अन्य सुविधाओ में बढ़ोतरी होना चाहिए ।

लैपटॉप वितरण का समय ड्यू हो चुका है इसलिए लैपटॉप वितरण शीघ्र प्रारंभ किया जाए। इसके बाद भेल श्रमिक यूनियन के महामंत्री सचिन चौहान ने कहा कि कर्मचारियों को मिलने वाले इंसेंटिव में सुधार होना चाहिए , पांचवे फेस का केस का जल्द से जल्द निराकरण किया जाना चाहिए । उपनगरीय में मेंटिनेंस लकड़ी का कार्य, सडको की मररमत का कार्य, अन्य मेंटिनेंस की व्यवस्था में सुधार किया जाना चाहिए तथा भेल में अक्सर जल आपूर्ति में हो रही बाधाओं से निजात पाने के लिए प्रबंधिका पर दबाव बनाने की बात कही । भेल में कर्मचारियों की भर्ती लगातार निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हो इसके लिए प्रबंधन से मांग की गई है ।जिससे भविष्य में हमारे भेल कर्मचारियों के बच्चो को भेल में सेवा करने का मौका मिलते रहे ।

 

* *प्रबंधन द्वारा घोषित जॉइंट कमेटी की ऑनलाइन बैठक का यूनियन विरोध करती है एवम पूर्व की भांति जॉइंट कमेटी का ऑफ लाइन बैठक की मांग करती है ।*

 

इनके अलावा प्रदर्शन में , विकास सिंह, , रवि कश्यप, सुभाष पुरोहित, संदीप सिंघानियां, कुमुद श्रीवास्तव, रवि कश्यप, गगन वर्मा, अमित गोगना, दिलीप दास, कृपाल सिंह राजकुमार,राकेश मालवीय, चंद्रमोहन बघेल, अतुल मिश्रा,अमित गोगना, सुभाष पुरोहित, सुमित गर्ग, सुनील कुमार ,,नवीन गिरी, मोहित,सतेन्द्र प्रताप सिंह,भगत रावत, मोहित तिवारी, प्रह्लाद चौहान ,अजय सिंह, गोपाल राठी, चंद्रपाल सिंह राणाबाबूलाल, चंद्रमोहन,इस्तखार, दीपक राय,नीरज बधेल, बसन्त कुमार, कमलेश राय,जागेश पाल, चंद्रशेखर, प्रेमशंकर ठाकुर, कुलदीप, विजय यादव,तरुण शुक्ल, हरिद्वारी लाल, मनोज कुमार, रामभरोसे लाल, रविन्द्र कुमार, रूपेश विश्वकर्मा, अनिल पाल ,राजीव पाल, मंजय कुमार, दिनेश सैनी, विनीत सैनी, बलवीर रावत, भगत सिंह रावत, राजवीर सिंह,देवेंद्र यादव,सुरेंद्र गुप्ता, महेंद्र ज़िंग, नरेंद्र त्रिपाठी,अंशुल मिश्र,वीरेंद्र भदौरिया, दीपक मोर,संतोष,अमन गंभीर,धनंजय यादव, परशराम यादव, धंर्मेन्द्र सिंह,राजवीर, हरिहर प्रसाद, यशवंत, अनुज चौधरी, नीलेश, अर्जुन सिंह, राजकुमार सैनी, गिरराज सिंह,मकसूद आलम, अमरजीत सिंह , अनूप वशिष्ठ,साफी, ,आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.