बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ हुआ-शुभारम्भ- रंजन कुमार
हरिद्वार, 26 अक्टूबर: केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार, सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह – 2026 मनाया जा रहा है । 26 अक्टूबर से 01 नवम्बर तक चलने वाले इस वर्ष के सतर्कता जागरुकता सप्ताह की विषयवस्तु है “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” ।
 
इस उपलक्ष्य में आज आयोजित कार्यक्रम में, बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने, मुख्य प्रशासनिक भवन परिसर में कार्यरत बीएचईएल कर्मियों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलवाई । उन्होंने कहा कि सतर्कता केवल नियमों के पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी कार्यसंस्कृति और नैतिक मूल्यों का अभिन्न अंग है । उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी की सजगता, ईमानदारी एवं पारदर्शिता किसी भी संगठन को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है ।
शेष सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागाध्यक्षों के माध्यम से कार्यस्थल पर प्रतिज्ञा ली । कर्मचारियों की अभिप्रेरणा हेतु कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा दिए गए संदेश भी पढ़े गये । इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे ।



