करवा चौथ प्रेम और समर्पण का प्रतीक है-सरिता त्रिपाठी
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार सुहागिनों के महापर्व करवा चौथ पर हरिद्वार की वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरिता त्रिपाठी ने अपने पति पुष्कर तिवारी की लंबी आयु, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखा।
 
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरिता त्रिपाठी पत्नी पुष्कर तिवारी ने कहा कि करवा चौथ का पर्व सौभाग्य, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। यह केवल व्रत और उपवास का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, समर्पण और दाम्पत्य की मधुर भावनाओं का उत्सव है। करवा चौथ का पर्व महिलाओं के सौभाग्य, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। यह व्रत सदियों से भारतीय संस्कृति की पहचान रहा है।
इस अवसर पर पुष्कर तिवारी ने कहा कि यह पर्व दांपत्य जीवन में प्रेम, सुख, शांति और समृद्धि की कामना लेकर आता है। पति-पत्नी का रिश्ता केवल सात फेरों का बंधन नहीं, बल्कि सुख-दुख में साथ निभाने का जीवन भर का संकल्प है।
इस दौरान सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को करवा चौथ की बधाई दी और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।



