3 November 2026

रुडकी रामनगर गली नंबर-4 में नवनिर्मित ‘कलगीधर द्वार’ का भव्य उद्घाटन-प्रदीप बत्रा

विज्ञापन

 

हरिद्वार ​ रुड़की। रामनगर की गली नंबर-4 में नवनिर्मित ‘कलगीधर द्वार’ का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने द्वार का उद्घाटन कर इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी (कलगीधर महाराज) को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन त्याग, धर्म, साहस और निःस्वार्थ जनसेवा की अद्वितीय प्रेरणा देता है। उनके आदर्श आज भी समाज को एकता, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि रामनगर में निर्मित यह कलगीधर द्वार केवल एक प्रवेश द्वार नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था, संस्कृति, धार्मिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह द्वार आने वाली पीढ़ियों को गुरु गोबिंद सिंह जी के महान जीवन और उनके आदर्शों की याद दिलाता रहेगा।

कैबिनेट मंत्री ने इस कार्य में सहयोग और स्नेह प्रदान करने के लिए रामनगर के निवासियों एवं प्रबंधक कमेटी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से ही ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्य साकार होते हैं।

​इस अवसर पर उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि वाहेगुरु जी की मेहर सदैव सभी पर बनी रहे।

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.