रुड़की कांग्रेस कार्यालय में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, नीरज अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार रुड़की। आज रुड़की कांग्रेस कार्यालय पर लेडी आयरन भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर रुड़की ग्रामीण जिला सेवादल एवं रुड़की जिला महानगर सेवादल के तत्वावधान में संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी नीरज अग्रवाल ने दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए कहा कि *”इंदिरा गांधी जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, वहीं सरदार पटेल जी ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का महान कार्य किया। हम सभी को उनके आदर्शों पर चलकर देशहित में कार्य करना चाहिए।”*
सभी सम्मानित जनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर शत-शत नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री मेला राम प्रजापति, प्रवीण मित्तल, सुधीर शांडिल्य, बेनी प्रसाद सैनी, नवीन जैन, आशीष गोयल, कंवरपाल सैनी, नीरज ठाकुर, मकसूद हसन, सुमित उपाध्याय, वारिस अली, राहुल सैनी, तनवीर, नितिन सैनी, अमन, सुनील आदि उपस्थित रहे।



