5 November 2026

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का प्रतिनिधिमंडल मिला महामहिम राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन से

विज्ञापन

 

हरिद्वार स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का एक प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल श्री ढाल सिंह बिसेन से उनके आवास लोक भवन में मिला, देवभूमि आगमन पर बधाई देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री भारत भूषण विद्यालंकर, राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी, देहरादून के मीडिया प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह राणा, संगठन सचिव अनुराग सिंह गौतम, शशांक गुप्ता तथा आदित्य गहलोत ने महामहिम का पुष्प देकर, संगठन का पटका पहनाकर सम्मानित किया, तत्पश्चात 18 अक्टूबर को माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्चुअल विमोचित *स्वाधीनता के पथिक हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी* पुस्तक भेंट किया।

 

रघुवंशी ने हरिद्वार के स्वाधीनता संग्राम में ऐतिहासिक योगदान की जानकारी देते हुए बताया की 1942 में 17 वर्षीय ऋषिकुल का छात्र जगदीश वत्स तिरंगा झंडा फहराने के कारण अंग्रेजी हुकूमत के आदेश पर गोली मारने से शहीद हो गए थे, उन्हीं की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए शहीद जगदीश वत्स पार्क ज्वालापुर हरिद्वार में हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा सुसज्जित किया गया है, जहां अशोक की लॉट के निकट ही 529 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम अंकित किए गए हैं। कुंजा बहादुरपुर से लेकर स्वाधीनता के अन्य अमर सेनानियों के कर्तृत्व की जानकारी भी महामहिम को दी गई। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों से मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मैं देवभूमि में आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा उनके परिवारों को यथोचित सम्मान मिले, इसका हम सदैव प्रयास करेंगे।

महामहिम से मिलने के बाद स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का प्रतिनिधि मंडल उत्तराखण्ड शासन के गृह सचिव शैलेश बागौली से सचिवालय में मिला और उन्हें स्वाधीनता के पथिक हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की समस्याओं के संदर्भ में विस्तृत चर्चा हुई। रघुवंशी ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा उनकी घोषणा *हरिद्वार में शहीद जगदीश वत्स स्वतंत्रता सेनानी सेवा सदन बनाएंगे*, सचिव महोदय का ध्यान दिलाया और असम की तरह प्रत्येक जिले में स्वतंत्रता सेनानी सेवा सदन बनाने, आवासहीन स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को भूखण्ड उपलब्ध कराने, दोहरी पेंशन योजना के कारण परेशान हो रहे परिवारों का समाधान करने, यदि पेंशन शब्द से यह परेशानी हो रही है तो सम्मान पेंशन का नाम बदलकर सम्मान निधि करने, सम्मान निधि में सम्मानजनक वृद्धि करने, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में पंजाब सरकार की भांति पौत्र, पौत्री, नाती, नातिन तथा पुत्रवधु को भी नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देने, शिक्षण तथा नौकरी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की चौथी तथा पांचवीं पीढ़ी को आरक्षण का लाभ देने, सचिव स्तर की बैठक निर्धारित समयावधि में आयोजित करने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जीवन परिचय जिलेवार प्रकाशित करने, शहीद जगदीश वत्स सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवनी क्षेत्रवार पाठ्यक्रम में शामिल करने, शहीद जगदीश वत्स की जयन्ती, पुण्यतिथि प्रदेश स्तर पर आयोजित करने, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के बेरोजगार युवक युवतियों की सरकारी नौकरी में अनुकम्पा नियुक्ति देने, स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण परिषद में नियमानुसार उपाध्यक्षों की नियुक्ति करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। माननीय गृह सचिव ने दीपावली के बाद इन सभी बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करने के लिए आवश्यक बैठक बुलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.