रुड़की जिला कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया पं. नेहरू जी का जन्मदिन, बाल दिवस पर बच्चों को बांटी खुशियां- नीरज अग्रवाल
हरिद्वार (रुड़की) भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्मदिन रुड़की जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला महानगर रुड़की सेवादल एवं जिला रुड़की ग्रामीण सेवादल के तत्वावधान में संयुक्त रूप से बाल दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस, पंजाब एवं चंडीगढ़ प्रभारी श्रीमान राजवीर सिंह रोड रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रुड़की महानगर कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने की।
 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजवीर सिंह रोड ने कहा कि “पंडित नेहरू जी का बच्चों के प्रति अपार प्रेम था, इसलिए उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू जी ने देश में आधुनिक भारत की नींव रखी। आज हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करना है।”
कार्यक्रम में मुख्य रुप से पूर्व राज्य मंत्री मेलाराम प्रजापति, रुड़की ग्रामीण सेवादल के जिला अध्यक्ष सुशील कश्यप, पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कलीम खान ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बाबूजी प्रेमचंद वत्स,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमलेश कुमार उर्फ पप्पू जी, नितिन जिंदल, महेश ठाकुर, उमेश देव, समीर मलिक, जाकिर हुसैन, धीर सिंह,अजय भाई, सलमान खान, दिनेश धीमान,अजय मसीह, सलीम सलमानी, कंवरपाल सैनी, समीर मलिक, अनुज कश्यप, दिनेश शर्मा एवं नीरज अग्रवाल जिला अध्यक्ष रुड़की महानगर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और बच्चों को मिष्ठान वितरण कर बाल दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।



