हरिद्वार में छठ महापर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब, व्रती महिलाओं ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य-रंजीता झा
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार। छठ महापर्व के अवसर पर माननीय विधायक आदरणीय आदेश चौहान जी व संकल्प सेवा परमों धर्म:ट्रस्ट की अध्यक्ष व भाजपा नेत्री श्रीमती रंजीता झा व पूर्वाचल के गणमान्य जन तरुण कुमार शुक्ल,आशुतोष पांण्डेय ब्रजभूषण तिवारी,आशुतोष पांण्डेय सीए विनोद कुमार त्रिपाठी, हरिनारायण त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश सिंह, विजय शंकर चौबे, रमेश पाण्डेय, शिवनाथ तिवारी, कमलाकर शास्त्री, श्याम चरण शुक्ल, प्रसून दूबे, संतोष झा, यतीश राठौर,अंशु देव, लोकेश चौधरी प्रमोद कुमार,राहुल राजा सचिन चौधरी सुधा राठौर, , संगीता बंसल, माया शर्मा, चारु शुक्ला, अंजली अग्रवाल, रीनू तोमर, गोल्डी शुक्ला आदि ने बहादराबाद स्थित घाट पर आने छठ व्रतियों व श्रद्धेय को बैनर व पोस्टर तथा विभिन्न घाटो पर पंहुच कर श्रद्धालुओं को छठपूजा महापर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाए दी।। संध्या अर्घ्य के लिए बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु घाट पर पहुंचे।
 
तीर्थ नगरी हरिद्वार में छठ पूजा के पावन अवसर पर गंगा के विभिन्न घाटों पर श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। 36 घंटे के कठिन व्रत का पालन कर रहे श्रद्धालु महिलाओं एवं पुरुषों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। गंगा की पवित्र धारा में खड़े होकर भक्तों ने भगवान सूर्य की आराधना करते हुए अपने परिवार, बच्चों और प्रियजनों की सुख-समृद्धि एवं कुशलता की कामना की।
महिलाओं ने गंगा के पानी में उतरकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान घाट पर छठ पूजा के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। ढोल-बाजों और भक्ति संगीत से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में छठ महापर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
इस अवसर पर संकल्प सेवा कर्म धर्म ट्रस्ट की अध्यक्ष रंजीता झा ने कहा कि “छठ महापर्व केवल एक व्रत नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, श्रद्धा, समरसता और आत्मशुद्धि का दिव्य महापर्व है। यह ऐसा अनुपम पर्व है, जिसमें हम प्रकृति के प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य की उपासना करते हैं और जल, वायु, पृथ्वी तथा समस्त प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। सूर्य केवल प्रकाश और ऊर्जा के स्रोत ही नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन के आधार हैं। सूर्य के बिना सृष्टि की कल्पना भी संभव नहीं है।
खरना से लेकर संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य तक, हर चरण में साधना, संयम, पवित्रता और संकल्प का संदेश छिपा है। व्रती महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए तप करती हैं, यह नारी शक्ति की सबसे बड़ी मिसाल है।
बहादराबाद घाट पर जिस श्रद्धा और भक्ति के साथ हजारों व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया, वह दृश्य हरिद्वार की आस्था और संस्कृति को दर्शाता है। मैं छठी मैया से प्रार्थना करती हूं कि सभी व्रतियों के परिवार में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति बनी रहे और हमारी आने वाली पीढ़ियां भी इस महान परंपरा को इसी श्रद्धा के साथ आगे बढ़ाती रहें।”इस अवसर पर अनेक व्रती महिलाओं ने भाग लिया।



