प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ तीन वर्षों से लगातार संघर्ष जारी-कमल उनियाल
हरिद्वार में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर आज हिंदू क्रांति दल युवा मोर्चा द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।
 
पिछले तीन वर्षों से कमल उलियान लगातार इस अभियान में जुटे हुए हैं। हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति का विरोध करना नहीं, बल्कि हरिद्वार की जनता, बच्चों, राहगीरों और बेजुबान पक्षियों की जान की रक्षा करना है।
कई बार आवाज उठाने और मांग रखने के बावजूद यदि इस जानलेवा मांझे पर पूरी तरह रोक नहीं लगती, तो यह बेहद चिंताजनक है।
प्रशासन से दो टूक मांग है कि तत्काल विशेष अभियान चलाकर चाइनीज मांझे की बिक्री और भंडारण पर सख्त कार्रवाई की जाए।
यदि भविष्य में चाइनीज मांझे के कारण हरिद्वार में कोई अप्रिय हादसा होता है, तो उसकी नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी हरिद्वार जिला प्रशासन की होगी।
अब सिर्फ आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए। तीन साल से संघर्ष कर रहे हैं और जब तक इस जानलेवा मांझे पर पूर्ण रोक नहीं लगती, हमारी आवाज उठती रहेगी।



