भाजपा शिवालिक नगर मंडल द्वारा नगर पालिका द्वारा निर्मित अटल वाटिका में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

विज्ञापन

हरिद्वार भाजपा शिवालिक नगर मंडल द्वारा नगर पालिका द्वारा निर्मित अटल वाटिका में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सुशासन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया गया।इस दौरान भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय को भी उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
शिवालिक नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में प्रत्येक बूथ पर मनाया जा रहा है। भाजपा व देश के संपूर्ण विकास के लिए जो कार्य अटल जी ने शुरू किए और जो सपने उन्होंने देखें आज उनको पूरा करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी सबसे आदर्शवादी और प्रशंसनीय राजनेता थे वह एक प्रखर वक्ता थे तथा उन्होंने जो विचारधारा और सिद्धांत बनाए थे आज भाजपा सरकार उसी का अनुसरण कर रही है। राजीव शर्मा ने कहा कि हरिद्वार में आस्था का केंद्र मां गंगा को समर्पित गंगा सभा की स्थापना से लेकर बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना कर इस पूरे देश में शिक्षा एवं आस्था का सूत्रपाद करने वाले पंडित मदन मोहन मालवीय के कार्यों को सदैव याद रखेंगे और सदैव ऋणी रहेंगे। मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा अन्नु कक्कड़ ने कहा कि अटल जी ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश सेवा को समर्पित किया तथा पहले जनसंघ एवं फिर भारतीय जनता पार्टी को एक वटवृक्ष तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि भारत के निर्माण और विकास में अटल का योगदान एवं उनकी बहुआयामी प्रतिभा को कभी भुलाया नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि आज पूरे प्रदेश में सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा अटल जी की जयंती मनाई गयी। उन्होंने मालवीय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, कार्यक्रम सह संयोजक अशोक शर्मा, महामंत्री संदीप राठी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रीती गुप्ता, रंजीत झां, दीपक नौटियाल, अविनाश रोहिल्ला, दीपक नेगी, पवन सैनी, देव विख्यात भाटी, सोनिया अरोड़ा, अंशुल शर्मा, शुभलक्ष्मी बेरा, निर्मला चिललवाल, मनीषा त्यागी, सपना शर्मा, साधना, भागेशवरी, प्रमोद डोभाल, भानू प्रताप, प्रदीप चंदेल, विरेन्द्र बोरी, संदीप सिंघानिया, सुधांशु राय, जोगिंदर, प्रणय, दिनेश, पंकज पटेल, विक्रम बहल, रितेश गौड़, रत्नमणि भट्ट, एस पी बैढियाल, प्रेम सिंह नेगी, सुनील कौशिक, विजय पाल सिंह बिष्ट, श्रीराम पुरी, कविता कुशवाहा, गजेन्द्र, दीपक, अशोक, सुनित अरोड़ा, शोभन दत्ता, सतेन्द्र पंवार, कुंवर सिंह गुसाईं, रमेश बिंदल, राम कुमार, सुनील गुप्ता, अनिल शर्मा, भगत सिंह गुसाईं, देवेन्द्र कुमार थापा, अजित कुशवाहा, देवेन्द्र कुमार, प्रवेश बिंदल, राजेन्द्र भंवर, संगीता राणा, अनिता गुप्ता, सौरभ सक्सेना, सपना पंडित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.