प्राचीन गौरीशंकर मंदिर तथा नीलेश्वर महादेव मंदिर में परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री दामोदरदास जी महाराज की 18वीं पवन पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार

मनोज ठाकुर,हरिद्वार 26 जनवरी 2023 को प्राचीन गौरीशंकर मंदिर तथा नीलेश्वर महादेव मंदिर में परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री दामोदरदास जी महाराज की 18वीं पवन पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई भक्ति मय वातावरण में मनाई गई इस अवसर पर बोलते हुए नीलेश्वर महादेव मंदिर तथा गौरीशंकर मंदिर के श्री महंत हरिदास जी महाराज ने कहा परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री दामोदर दास जी महाराज ज्ञान एवं त्याग की एक अखंड मूर्ति थे ज्ञान का एक विशाल सूर्य थे उन्होंने संपूर्ण विश्व में ऐसी ज्ञान की गंगा बहाई जो उनके ज्ञान के रूप में भक्तों को दिए गए संस्कार के रूप में निरंतर बह रही है ऐसे ही परम त्यागी तपस्वी ज्ञान मूर्ति संत थे परम पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर श्री श्री प्रेम दास जी महाराज उन्होंने अपनी तपस्या के माध्यम से भक्तों को उंगली पड़कर कल्याण का मार्ग दिखाया भगवान राम की भक्ति करने के लिए उनका मार्गदर्शन कर उन्हें कल्याण की ओर ले गए उन्होंने सिखाए अगर भगवान की भक्ति करनी है तो शबरी की तरह करो कि भगवान राम को भी एक दिन तुम्हारे पास आना पड़े संपूर्ण विश्व में परम पूज्य गुरुदेव ने ऐसी ज्ञान की अलख- जगई ऐसी ज्ञान की गंगा भक्तों के मस्तिष्क पटल पर बहाई जो गुरुदेव द्वारा दी गई शिक्षा संस्कार और सिखाई गई भक्ति के रूप में निरंतर आज भी आश्रम में बह रही है गुरुदेव आज भी सूक्ष्म रूप से हम लोगों के बीच अपने दिए गए ज्ञान के रूप में विद्यमान है मेरे परम पूज्य गुरुदेव साक्षात ईश्वर की प्रतिमूर्ति थे इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत विष्णु दास जी महाराज ने कहा श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर और नीलेश्वर महादेव मंदिर सतयुग काल का प्राचीन मंदिर है यहां भगवान भोलेनाथ की कृपा बरसती है संत महापुरुषों का सानिध्य बड़े ही भाग्य से प्राप्त होता है गुरु की सेवा और ईश्वर की भक्ति बड़े ही भाग्यशाली लोगों को प्राप्त होती है जो भक्त अपने गुरु के बताए मार्ग पर चलता है वह सदैव अपने कल्याण की ओर बढ़ता है इस अवसर पर श्री महंत प्रहलाद दास जी महाराज महंत सुतीक्ष्ण मुनि महाराज महंत निर्भय सिंह स्वामी गगन देवगिरी स्वामी गुरमीत सिंह महंत कमलेशानंद सरस्वती महंत नारायण दास पटवारी स्वामी कृष्ण देव महाराज दुर्गा दास महाराज धर्मदास महाराज रामदास महाराज सरवन दास महाराज श्याम गिरी महाराज गगन देवगिरी महाराज देहरादून बाबा रमेशानंद वरिष्ठ कोतवाल श्री कालीचरण जी महाराज सहित भारी संख्या में संत महंत भक्तगण उपस्थित थे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.