ज्ञान का प्रकाश मनुष्य के जीवन के अंधकार को दूर करता है महामंडलेश्वर श्री संजय गिरी जी महाराज

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार

मनोज ठाकुर,हरिद्वार,मुंबई में जुहू ब्रिज समुद्र तट पर भक्तजनों के बीच अपने श्री मुख से उद्गार व्यक्त करते हुए जून अखाड़े के महामंडलेश्वर 1008 परम पूज्य श्री संजय गिरी जी महाराज ने कहा गुरु से मिलने वाला ज्ञान मनुष्य के जीवन के अज्ञानता के अंधकार को दूर कर उसमें ज्ञान के प्रकाश का उदय कर उसे समाज की परख कराते हुए कामयाबी एवं बुलंदियों की ओर ले जाता है गुरु मनुष्य के भविष्य तथा जीवन में ज्ञान रूपी प्रकाश का उदय कर उसे सही दिशा की ओर मार्गदर्शित करते हैं गुरु मिलते हैं ईश्वर से गुरु ही देते ज्ञान गुरु मनुष्य के ज्ञान की कुंजी है गुरु के बिना मनुष्य के मस्तिष्क का विकास संभव नहीं गुरु के बिना मनुष्य के अंदर अच्छे संस्कार संभव नहीं गुरु के बिना गति संभव नहीं और गुरु के बिना प्रगति संभव नहीं ईश्वर के बाद गुरु ही इस पृथ्वी पर भक्तों के तारण हार है सच्चे हितैसी है और सही मार्गदर्शन है परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री प्रेम गिरि जी महाराज अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष जूना अखाड़ा भी ऐसे ही एक परम त्यागी त्याग मूर्ति ज्ञान मूर्ति तपस्वी संत है उन्होंने संपूर्ण विश्व में सनातन की अलख जगा रखी है संपूर्ण विश्व में उनके ज्ञान का प्रकाश भक्तजनों में फैला हुआ है संत महापुरुषों का सानिध्य बड़े ही भाग्यशाली लोगों को प्राप्त होता है ज्ञान के दाता गुरु है जो मनुष्य में उसकी साक्षमता के अनुसार प्रतिभा भरते हैं जिसके माध्यम से वह जीवन भर सफलता के शिखर पर खड़ा रहता है जिसके मन में हरि का वास हो गुरु के प्रति आदर का भाव हो उसका कभी अहित हो ही नहीं सकता भगवान हरि आप सभी भक्तों का कल्याण करें।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.