पूर्व केन्द्रीय शस्त्र बल कार्मिक संगठन की मासिक संगोष्ठी का आयोजन सीआईएसएफ कैम्प परिसर भेल रानीपुर हरिद्वार में हुआ:- रूपचंद आजाद
प्रमोद कुमार हरिद्वार
हरिद्वार 4 फरवरी 2024,पूर्व केन्द्रीय शस्त्र बल कार्मिक संगठन की मासिक संगोष्ठी का आयोजन सीआईएसएफ कैम्प परिसर भेल रानीपुर हरिद्वार में हुआ, जिसमें संगठन अध्यक्ष अधिवक्ता श्री रुप चन्द आजाद जी ने संगोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले कार्मिकों को संबोधित करते हुए संगठन के विभागों से हुए पत्राचार के बारे में जानकारी दी,व एम्स मे लगे सीजी एच एस कार्ड वाले कार्मिकों के लिए बनाए गए कैशलेश काउंटर की सुविधा के बारे में बताया कि किस प्रकार से कार्ड वाले कार्मिक इस सुविधा से इलाज की प्रक्रिया का लाभ लें सकते हैं,व सीजी एच एस डिस्पेंसरी के क्षेत्रिय स्तर पर कार्मिकों को लाभ मिले कार्मिकों से विचार विमर्श कर आगे की कार्रवाई पर चर्चा कर संगोष्ठी में आगे की रूपरेखा तैयार की संगोष्ठी में निम्नलिखित सम्मानित कार्मिकों ने प्रतिभाग किया, राजीव शर्मा जी, धर्म पाल सिंह जी, सुभाष कपूर जी, उत्तम सिंह भंडारी जी, राजेन्द्र बाबू पुष्कर जी, लक्ष्मण सिंह जी, प्रेम सिंह भंडारी जी, जगत राम जी, इन्द्र लाल जी, अर्जुन सिंह जी, राजकुमार रवि जी, राम सिंह जी गिरीश प्रसाद जी, हरेंद्र पाल सिंह जी, सुनील कुमार जी, विरेन्द्र सिंह जी, राजेश जी, भुपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
 

