मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 8 फरवरी को मज़दूर प्रतिरोध दिवस मनाया गया
प्रमोद कुमार हरिद्वार
हरिद्वार 8 फरवरी 2024 को उत्तराखंड के हरिद्वार में बीएचईएल के फाउंड्री गेट पर मासा की ओर से दिए गए कार्यक्रम के बतौर मजदूर प्रतिरोध दिवस मनाया गया तथा विरोध प्रदर्शन के बाद जिला अधिकारी, हरिद्वार के माध्यम से मा०राष्ट्रपति महोदया के लिए ज्ञापन सौंपा गया।
 
विरोध-प्रदर्शन में भेल मजदूर ट्रेड यूनियन के महामंत्री अवधेश ने अपनी बात रखते हुए कहा कि देश में मजदूरों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। 44 श्रम कानूनो को खत्म कर 4 मजदूर विरोधी लेबर कोड बना दिए गए है। जिनके लागू होते ही मजदूरों के काम के घंटे बढ़ा दिए जायेंगे, यूनियन बनाने, हड़ताल करने आदि मजदूर अधिकार खत्म करने की कोशिश की जा रही है।
सभा में क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के नासिर अहमद ने कहा कि देश में सरकार समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही जा रही है। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को लागू कर दिया गया है। इस कानून के जरिए सरकार मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है। विविधताओं से भरे देश में शादी विवाह, रीति रिवाजों में तो समनता की बात करती है लेकिन देश में एक तरफ अमीरों की दौलत बढ़ती जा रही है और दूसरी ओर मजदूरों हालत खराब होती जा रही है इसको समान करने की बात नहीं करती है।
सभा में प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र की दीपा ने कहा कि ये फासीवादी सरकार घोर नारी विरोधी हैं। बिलकिस बानो के साथ बलात्कार करने, उसके परिवार के सदस्यों की हत्या करने के अपराधियों को गुजरात सरकार द्वारा माफी देने और संघियों द्वारा फूल-मालाओं से उनका स्वागत करने ने दिखा दिया कि महिलाओं के प्रति इनका क्या रुख है।
सभा में एवरेडी मजदूर संगठन के अध्यक्ष अमित कुमार चौहान ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ती जा रही है वहीं दूसरी तरफ मजदूरों को ठेके पर काम पर रखा जा रहा है जिनको न्यूनतम वेतन तक भी नहीं मिल पा रहा है। आज इतनी महंगाई में मजदूर दो वक्त की रोटी जुटाना मुस्किल होता जा रहा है।
सभा में कर्मचारी संघ सत्यम ऑटो के महिपाल ने कहा कि कंपनियों में स्थाई कर्मचारियों के बजाय मजदूरों को ठेके पर रखा जा रहा है।ठेका प्रथा व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने होगे।
संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा के संयोजक व फूड्स श्रमिक यूनियन आईटीसी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह ने कहा कि आज एक तरफ मोदी सरकार द्वारा धर्म का सहारा लेकर समाज को बांटने की राजनीति की जा रही है। दूसरी तरफ मजदूरों किसानों के खिलाफ़ नीतियां बनायी जा रही है। हमें भगतसिंह के बताये हुए रास्ते पर चलना होगा। मजदूरों किसानों को ऐ बात समझनी होगी तुम्हारा असली दुश्मन पूंजीपति है इनकी सता को ध्वस्त करने के एकजुट होना होगा।
सीमेंस वर्कर्स यूनियन (सी एंड एस) के अशोक गिरि ने कहा कि आज मजदूर मेहनतकशों के इस महंगाई के दौर में जीवन चलाना मुस्किल हो गया। फैक्ट्री कल कारखानों में छंटनी तेज हो गई है। ठेका प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसे और ज्यादा पूंजीपति मुनाफा कमाये। मजदूरों को एकता बनाकर अपने छिनते हुए अधिकारों बचाना होगा।
इंकलाबी मजदूर केन्द्र के हरिद्वार प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि आज देश जब से हिन्दू फासीवादी सत्ता में आये हैं तब से मजदूरों मेहनतकशों के खिलाफ नीतियां बना कर गुलाम बनाने व पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए मोदी सरकार कुछ भी करने को तैयार है।हिटलर के नक्शे कदम आज देश खुलेआम अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों पर महले हो रहे हैं। फासीवाद को चुनौती मजदूर मेहनतकश जनता ही दे सकती। आज जरूरत है कि मजदूर वर्ग को गोलबंद कर पूंजीवाद, साम्राज्यवाद, फासीवाद के खिलाफ लड़ाई तेज करने होगे।
मजदूर प्रतिरोध दिवस व ज्ञापन की कार्रवाई में मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान (मासा) के बैनर तले इंकलाबी मजदूर केंद्र से पंकज कुमार , प्रगतिशील महिला एकता केंद्र से दीपा , क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन से नासिर अहमद ,भेल मजदूर ट्रेड यूनियन से नीशू व सत्यवीर ,फूड्स श्रमिक यूनियन से देवेन्द्र कुमार , कर्मचारी संघ सत्यम आटो से महिपाल , देव भूमि श्रमिक संगठन एचयूएल से दिनेश कुमार , एवरेडी मजदूर यूनियन अमित कुमार तथा अनिल कुमार , सीमेंस वर्कर्स यूनियन सी एंड एस इलेक्ट्रिक लिमिटेड से अशोक गिरि,दिलिप , विभूति, राजा बिस्किट मजदूर संगठन से ब्रजेश कुमार व प्रगतिशील भोजनमाता संगठन से नीता आदि संगठनों ने भागीदारी की ।

