जनपद हरिद्वार में प्राधिकरण द्वारा वित्त पोशित रू0-409.00 लाख की विकास/सौन्दर्यीकरण कार्यो का लोकापर्ण मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार की अध्यक्षता में मा0 मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग भारत सरकार के कर कमलों द्वारा किया गया।

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार

हरिद्वार,जनपद हरिद्वार में प्राधिकरण द्वारा वित्त पोशित रू0-409.00 लाख की विकास/सौन्दर्यीकरण कार्यो का लोकापर्ण मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार की अध्यक्षता में मा0 मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग भारत सरकार के कर कमलों द्वारा किया गया।
हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा भारत सरकार के खेलो इंडिया प्रोगाम के तहत सभी स्तरों पर युवा प्रतिभा को बढ़ावा देने के दृष्टिगत हरिद्वार में शंकराचार्य चैक के समीप भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के फ्लाई ओवर के नीचे रिक्त भूमि को स्पोर्ट्स जोन के रूप विकसित करते हुए पार्किंग व्यवस्था के साथ इसका सौन्दर्यीकरण किया गया है, जिसकी कुल लागत रू0-235.00 लाख है।
हरिद्वार में ऊँची शिव मूर्ति के समीप केबल ब्रिज पर डाइनैमिक/ स्थाई फसाड प्रकाष सौन्दर्यीकरण का कार्य किया गया है, जिससे हरकी पैड़ी से सायं को माँ गंगा जी की आरती का आयोजन होने पर श्रद्धालुओं को एक सुखद अनुभूति होगी। प्रश्नगत कार्य की कुल लागत रू0-174.00 लाख है।
उक्त विकास/सौन्दर्यीकरण का कार्य हरिद्वार के निवासियों एवं देश विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों/पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.