स्वामी शांति प्रकाश सेवा आश्रम में परम पूज्य गुरुदेव शांति प्रकाश जी महाराज ने अपने दो भाई की स्मृति में आश्रम में संत भंडारे का आयोजन किया
प्रमोद कुमार हरिद्वार
हरिद्वार (वरिष्ठ पत्रकार मनोज ठाकुर)शिव मूर्ति गली स्थित स्वामी शांति प्रकाश सेवा आश्रम में परम पूज्य गुरुदेव शांति प्रकाश जी महाराज की कृपा अनुसार पहुजा परिवार मुंबई के द्वारा अपने दो भाई शंकर लाल चंदन लाल तथा माता लक्ष्मी देवी पिता कन्हैया लाल की पावन स्मृति में आश्रम में संत भंडारे का आयोजन किया इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी मोहन प्रकाश जी महाराज ने कहा अपने पितरों के निमित्त किए गए धर्म कर्म के कार्य पितरों पूर्वजों की प्रसन्नता प्राप्त करने का माध्य होते हैं संत महापुरुषों की सेवा करने का अवसर बड़े ही भाग्यशाली लोगों को प्राप्त होता है इस पृथ्वी लोक पर संत महापुरुष ईश्वर के प्रतिनिधि हैं वेही धर्म-कर्म भजन सत्संग के माध्यम से भक्तों को कल्याण की ओर ले जाते इस अवसर पर पहुजा परिवार से श्री लक्ष्मण श्री रामलाल शत्रुघ्न दास राजकुमार नील जी निखिल आशा नागेश्वर और मनीष जी भंडारे में पधारे हुए थे।
 

