कांग्रेस को जनता का भारी संख्या में सर्मथन मिल रहा है औऱ देश की जनता इस बार बदलाव चाहती है:- गीताराम जायसवाल

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

देहरादून 28 मार्च 2024 को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि अब उत्तराखंड में लगभग सभी पार्टी के प्रत्याशीयो के नाम की घोषणा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सभी प्रत्याशी नामंकन भी कर रहे हैं अब जनता के सामने सभी उम्मीदवारों के चेहरे स्प्ष्ट हो गए हैं कि कोन किस पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है जायसवाल ने कहा कि अब भाजपा की करनी और कथनी सामने आ जाएगी भाजपा सरकार ने जनता के साथ कितना बड़ा झूठ बोलने का काम किया है और एक साल में 2 करोड़ नौकरी देने वाली भाजपा सरकार ने युवाओ को ठगने का काम किया भाजपा ने एक नारा दिया था कि ,बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ, लेकिन भाजपा के शासन काल में महिलाओं को मान सम्मान तो मिला लेकिन सबसे ज्यादा महिलाओं के बलात्कार के साथ और छेड़छाड़ के मामले सामने आए हैं जिसमे दलितों के कई परिवार की लड़कियां भी शामिल है आज तक उनको कोई इन्साफ नही मिला और अंकिता भंडारी जैसी कई बहन बेटियों के दरिन्दे आज भी खुले आम सरकार की छाया में घूम रहे हैं उधर महंगाई आसमान को छू रही हैं गरीब परिवार की पहुँच से दूर होती जा रही हैं हर चीज ,ऐसे में भाजपा के कुछ बड़े नेताओं का कहना है कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो हम देश का सँविधान बदलदेगें ,जो नेता संविधान बदलने की बात करते हैं वो अपनी हद और औकात में बात करे संविधान किसी की पर्सनल प्रोपर्टी नही जो बदल देगें वह हमारे देश का ,बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर साहब जी का लिखा हुआ पवित्र ग्रन्थ हैं जिसको भारतीय संविधान के नाम जाना जाता है जायसवाल ने कहा कि इस बार लड़ाई सिर्फ कुर्सी की नही नही है इस बार लड़ाई संविधान बचाने की, आरक्षण बचाने की, ओर देश एक मात्र ऐसी पार्टी कांग्रेस हैं जिसने आरक्षण, और संविधान बचाने लड़ी हैं और लड़ रही हैं उत्तराखंड के लोकप्रिय नेता , दलितों के मसीहा ,नेताप्रतिपक्ष माननीय यशपाल आर्य जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के सभी प्रत्याशी भारी संख्या में जीत हासिल करेंगे, उत्तराखंड ही नही बल्कि पूरे देश भाजपा को अपने ही मुह की खानी पड़ेगी और जो इन्होंने देश की जनता के साथ किया है वो अब किसी से छुपा नहीं है जनता इसका बदला वोट की चोट से लेगी जायसवाल ने बताया कि इस बार कांग्रेस को जनता का भारी संख्या में सर्मथन मिल रहा है औऱ देश की जनता इस बार बदलाव चाहती है जायसवाल ने कहा देश में शिक्षा और चिकित्सा बहुत ज्यादा महँगी हो गई है जिसमे गरीब परिवार अपने बच्चों को एक अच्छी नहीं दे सकता है भाजपा सरकार गरीबी को नही बल्कि गरीब लोगों देश से हटाना चाहती है और देश के हर गरीब परिवार के बच्चों को अनपढ़ रखना चाहती है जिससे ये लोग सवाल जवाब नहीं कर सके इसलिए इन्होंने शिक्षा पद्धति को महंगी कर दिया जायसवाल का कहना है इस बार माननीय यशपाल आर्य जी नेतृत्व में हर हर कांग्रेस, घर घर कांग्रेस
का नारा बुलंद होगा, और कि उत्तराखंड की सभी पांचो सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल करने का काम करेगी
जायसवाल ने बताया कि इस बार बात संविधान बचाने की तो सबसे आगे बढ़ चढ़कर दलित समाज के नेता ,युवा नेता, महिला कांग्रेस , सेवा दल ,sc,st कांग्रेस के नेता सभी मिलकर एक मंच पर आकर कांग्रेस पार्टी के लिए काम करेंगे और पार्टी प्रत्याशीयो को भारी वोटो जीता कर लाएँगे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.