डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर 14.04.2024 को जनपद हरिद्वार की समस्त देशी / विदेशी मदिरा की दुकाने बंद रहेगी:-धीराज सिंह गर्ब्याल

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

हरिद्वार 09 अप्रैल 2024,जिला निर्वाचन अधिकारी एवम जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने आदेश जारी किया है कि डा० भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर कानून एवं लोक शान्ति बनाये रखने हेतु मैं धीराज सिंह गर्ज्याल, जिला मजिस्ट्रेट, हरिद्वार एतद्द्वारा आदेश पारित किया है कि दिनांक 14.04.2024 को जनपद हरिद्वार की समस्त देशी / विदेशी मदिरा एवं बियर के थोक एवं फुटकर बिक्री के अनुज्ञापन, एफ०एल० 6 सम्मिश्र बार अनुज्ञापन, एफ०एल० 7 रेस्टोरेन्ट बार अनुज्ञापन, एफ०एल० 9/9ए, विकृत सुरा के थोक व फुटकर बिक्री के अनुज्ञापन तथा भांग के अनुज्ञापन पूर्णतयः बन्द रहेगें। इस बन्दी का कोई प्रतिफल अनुज्ञापियों को देय नही होगा।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.