हरिद्वार समेत पांचों लोकसभा में दिखाई दे रही परिवर्तन की लहर: यशपाल आर्य

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

हरिद्वार,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत को जिताने की अपील करते हुए कहा कि हरिद्वार ही नहीं उत्तराखंड के पांचों लोकसभा क्षेत्रों में परिवर्तन व बदलाव की लहर दिखाई दे रही है। यह वजह है केंद्र व प्रदेश की सरकार। उन्होंने वायदे किए और वह वायदे पूरे नहीं हो पाए। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व पलायन इनका प्रमुख मुद्दा था। किसानों की आय को दोगुनी करने का एक बहुत बड$ा मुद्दा था। बुधवार को किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इरशाद अली के नेतृत्व में ग्राम किशनपुर में बैठक का आयोजन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का ग्रामीणों ने ढोल नगाड$े बजाकर वह फूल माला पहनकर स्वागत किया। बैठक को संबोाित करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आज किसान को उनकी लागत व उपज का उचित मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। किसान आज एमएसपी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार सुनने के लिए तैयार नहीं है। जिस तरह से देश में वातावरण बन रहा है। नफरत की राजनीति, धर्म मजहब की राजनीति, देश को विभाजित करने की राजनीति, संविधान खतरे में हैं। लोकतंत्र की जड$े कमजोर की जा रही है। संवैधानिक संस्थाआें पर सरकार काबिज हो चुकी है। आज समाज व देश को बांटा जा रहा है। उत्तराखंड में जल, जंगल व जमीन सब बेच दिया गया है। यहां की जो नदिया हैं वह निजी हाथों में दे दी गई है। माफिया व सरकार का एक गठजोड$ दिखाई देता है। अफसरशाही बेलगाम हो गई है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बहुत बड$ा मुद्दा है। बात चाहे गढ$वाल की हो या फिर कुमांऊ की दलितों व पिछड$ों पर अत्याचार बढ$े हैं। नफरत के बीच बोए जा रहे हैं। इन मुद्दो को लेकर उत्तराखंड की जनता बदलाव चाहती है। उत्तराखंड ही नहीं देश के हालात भी यहीं है। देश में भी बदलाव की लहर है। हमारा एजेंडा साफ है। हम सबको साथ लेकर चलते हैं, सबका विकास चाहते हैं। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि ने केंद्र व प्रदेश की सरकार बेलगाम हो गई है। प्रदेश में सरकार के अधिकारी किसी भी जनप्रतिनिधि की बात नहीं सुनते हैं। ऐसे में जनता बदलाव का मूड बना चुकी है। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इरशाद अली ने कहा कि चुनाव में जनता फिर से कांग्रेस की तरफ देख रही है। कांग्रेस ही देश के हालत बदल सकती है। कांग्रेस के राज में महंगाई से लोगों को राहत थी मगर जब से भाजपा सरकार आई है तब से हर चीज महंगी हो गई है। इस दौरान बैठक में पूर्व राज्य मंत्री रकित वालिया, जतिन हांडा, हिमांशु बहुगुणा, अनिल भास्कर, अर्जुन चौहान, अंबरीश, अकील, विनोद कश्यप, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, इकराम अली, शेरअली, मनफात अली, त्रिलोक चन्द, विकास त्रिपाठी, प्रशांत चौधरी, भोलू, राजेंद्र भास्कर, सोनू सहित बड$ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। 

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.