पितरों का तर्पण तथा श्रोताओं का कल्याण करती है श्रीमद् भागवत कथा-अशोक शास्त्री जम्मू तवी
प्रमोद कुमार हरिद्वार
हरिद्वार (वरिष्ठ पत्रकार मनोज ठाकुर) 11 अप्रैल 2024 को सेवा समिति भवन श्रवण नाथ नगर हरिद्वार में श्रीमद् भागवत कथा का रसपान भक्तजनों को करते हुए कथा व्यास परम पूज्य श्री अशोक शास्त्री जी महाराज जम्मू तवी वाले ने कहा श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने मात्र से भक्तों का कल्याण तथा उनके पूर्वजों का तर्पण होता है साथ ही यह अति फलदाई पावन कथा मनुष्य का लोक और परलोक दोनों सुधार देती है श्रीमद् भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्म की महिमा का वर्णन सुनते हुए श्री अशोक शास्त्री जी ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया भक्तजन भक्ति मय होकर झूमने नाचने गाने लगे दृश्य बड़ा ही अद्भुत तथा मन की गहराइयों को छू लेने वाला था श्री अशोक शास्त्री जी ने कहा श्रीमद् भागवत कथा वह पावन कथा है जिसके सुनने मात्र से मनुष्य जन्म मरण के बंधन से मुक्त होकर भगवान श्री हरि के चरणों में विलीन हो जाता है इसका आयोजन करने से मनुष्य को दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की उन्नति यश कीर्ति वैभव की प्राप्ति होती है।
 

