लोकसभा हरिद्वार प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के समर्थन मे ईद के शुभ अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तीर्थपाल रवि द्वारा हरिद्वार जिले के अनेक गांवो का भ्रमण किया
प्रमोद कुमार हरिद्वार
हरिद्वार,लोकसभा हरिद्वार प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के समर्थन मे ईद के शुभ अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तीर्थपाल रवि,बीपीएस तेजियान द्वारा हरिद्वार जिले के अनेक गांवो का भ्रमण किया ओर ईद की हार्दिक शुभकामनाए बधाई देकर कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के लिए कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ के पंजे पर वोट डालकर उन्हे विजयी बनाने की अपील की गई।
 
वरिष्ठ कांग्रेस नेता तीर्थपाल रवि ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की उत्तराखंड के लोकसभा क्षेत्रों में हलचल बढ़ गई है। और वही हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी से लेकर कार्यकर्ता मैदान में उतरकर ताबड़तोड़ प्रचार प्रसार करते नजर आ रहे हैं। सियासी हवा का रुख रखने और बदलने के लिए लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत भी नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ लगातार मैदान में उतर रहे हैं लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोर पकड़ने लगा है। जिसमें नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक अपनी पार्टी को जीत दिलाने के लिए ताबड़तोड़ प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं।
इस अवसर पर उन्होने गाडोवाली, अलावलपुर ,मुकरपुर, घोडेवाली, सोहेलपुर ,इब्राहिमपुर,दादुपुर आदि अनेक गांव-गांव जाकर प्रचार प्रसार किया।
इस अवसर मिलने वालो मे मुख्य रूप से जासिद असारी,डॉ खलील अहमद, सुलेमान,प्रधान मोहकम,फय्याज अली,डॉ इरफान,सतीश कुमार,प्रधान काला,गयूर आलम आदि।

