श्री बड़ा उदासीन अखाड़े में बैसाखी पावन पर्व बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच मनाया गया

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

हरिद्वार (वरिष्ठ पत्रकार मनोज ठाकुर) कनखल स्थित श्री बड़ा उदासीन अखाड़े में बैसाखी पावन पर्व बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच मनाया गया श्री महंत परम पूज्य महेश्वर दास जी महाराज श्री महंत दुर्गादास महाराज श्री महंत रघु मुनि महाराज श्री महंत अवधेशानंद महाराज गुरुजनों की पवन कृपा अनुसार आज अखाड़े में संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए महंत सचिव गोविंद दास महाराज ने कहा बैसाखी का पावन पर्व देश में खुशहाली तथा सौहार्द का प्रतीक है इसे हमें मिलजुल कर मानना चाहिए वे लोग बड़े ही भाग्यशाली होते हैं जिन्हें गुरुजनों का सानिध्य प्राप्त होता है इस अवसर पर बोलते हुए कोठारी महंत श्री राघवेंद्र दास महाराज ने कहा संत महापुरुषों की संगत मनुष्य में अच्छे संस्कारों का उदय करती है साथ ही उसका लोक और परलोक दोनों सुधार देती है इस अवसर पर गुरु राम सेवक उछाली आश्रम के श्री महंत परम पूज्य श्री विष्णु दास जी महाराज ने कहा संत महापुरुषों के श्री मुख से बहने वाली ज्ञान की गंगा में गोते लगाने वाले भक्तों का जीवन धन्य हो जाता है तथा उनका जीवन कल्याण की ओर अग्रसर होता है।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.