11 August 2026

मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता मानव एकता दिवस

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

हरिद्वार  19 अप्रैल 2024,सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन सान्निध्य में ‘मानव एकता दिवस’ का आयोजन बुधवार 24 अप्रैल, 2024 को संत निरंकारी सत्संग भवन शीतला खेड़ा हरिद्वार मसूरी जोन में किया जायेगा। यह दिन युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी के परोपकारी जीवन एवं उनकी लोक कल्याण की भावना को समर्पित है। इस कार्यक्रम में हरिद्वार एवं आसपास के अन्य क्षेत्रो मेँ भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त सम्मिलित होकर बाबा गुरबचन सिंह जी एवं मिशन के अनन्य भक्त चाचा प्रताप सिंह जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगें और उनके महान जीवन से प्रेरणा लेते हुए संत महापुरुष के अमोलक प्रवचनों को भी श्रवण करेंगे।

 

संत निरंकारी मिशन हरिद्वार मिडिया सहायक हेमा भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सतगुरु की असीम कृपा से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरिद्वार मेँ संत निरंकारी मिशन की समाज कल्याण शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें मानवता की भलाई हेतु रक्तदाता, रक्तदान कर निःस्वार्थ सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। हरिद्वार शीतला खेड़ा में आयोजित इस रक्तदान शिविर में रक्त संग्रहित करने हेतु विभिन्न अस्पतालों के प्रशिक्षित डाक्टर एवं ब्लड बैंक की टीम सम्मिलित होंगी। इसके अतिरिक्त सत्संग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा।

युगप्रर्वतक बाबा गुरबचन सिंह जी ने अपना संपूर्ण जीवन मानवता के कल्याणार्थ समर्पित किया; उन्होंने ब्रह्मज्ञान की दिव्य दात द्वारा मानव को मानव से जोड़कर प्रेम और मिठास की सदा बहने वाली निर्मल धारा को प्रवाहित कर हर हृदय में अपना स्थान बनाया। प्रत्येक भक्त के जीवन को वास्तविक रूप में एक व्यावहारिक दिशा प्रदान की जिसके लिए मानवता उनकी सदैव ही ऋणी रहेगी। उनकी इन्हीं दिव्य सिखलाइयों को वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज सत्य के प्रकाश पुंज रूप में प्रवाहित कर रहे हैं जिसकी रोशनी से हर मानव अपने जीवन का सकारात्मक रूप में कल्याण कर रहा है।

रक्तदान महादान – मानव सेवा का लक्ष्य महान

युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा सन् 1986 से आरम्भ हुई परोपकार की यह मुहिम, महाअभियान के रूप में आज अपने चरमोत्कर्ष पर है। इन शिविरों में अभी तक 13,31,906 युनिट रक्त मानवमात्र की भलाई हेतु दिया जा चुका है और यह सेवाएं निरंतर जारी है।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.