श्री चेतन ज्योति आश्रम में आश्रम के संस्थापक परम पूज्य स्वामी बागेश्वरानंद जी महाराज की पावन पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

हरिद्वार (मनोज ठाकुर) भूपतवाला स्थित श्री चेतन ज्योति आश्रम में आश्रम के संस्थापक परम पूज्य स्वामी बागेश्वरानंद जी महाराज की पावन पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस अवसर पर बोलते हुए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने कहा परम पूज्य स्वामी बागेश्वरानंद महाराज एक त्याग मूर्ति तपस्वी संत थे सब उन्हीं के तपोबल का प्रताप है की आश्रम निरंतर उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रहा है रोज धर्म-कर्म के कार्य आश्रम की ख्याति को और बढ़ा रहे हैं आज के कार्यक्रम की शोभा सभी जाति धर्म के लोग एक ही छत के नीचे उपस्थित होकर बढ़ा रहे हैं धार्मिक कार्यक्रमों में ऐसा बहुत कम देखने के लिए मिलता है कि वहां अनेको धर्म के लोग उपस्थित हो इस अवसर पर नगर विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक जी ने भी ब्रह्मलीन स्वामी बागेश्वरानंद जी महाराज को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्री हरि चेतनानंद महामंडलेश्वर श्री ललितानंद महामंडलेश्वर दुर्गादास महाराज बाबा हठ योगी महाराज स्वामी रवि देव महाराज महंत जगजीत सिंह महाराज महामंडलेश्वर प्रबोधानंद महाराज स्वामी ज्ञान देव महाराज स्वामी कृष्ण देव महाराज महेंद्र सूरज दास महाराज सचिव महंत राघवेंद्र दास महाराज कोठारी महंत गोविंद दास महाराज पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी जी सहित अनेको मठ मंदिर आश्रमों से आए महंत श्री महंत महामंडलेश्वर तथा भक्तगण उपस्थित थे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.