परिवार में सुख शांति और समृद्धि के लिए धर्म कर्म यज्ञ अनुष्ठान आवश्यक श्री महंत सूरज दास जी महाराज
प्रमोद कुमार हरिद्वार
मनोज ठाकुर हरिद्वार भूपतवाला स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर सीताराम धाम में भक्तजनों के बीच अपने श्री मुख से उद्गार व्यक्त करते हुए आश्रम के श्री महंत सूरज दास जी महाराज ने कहा घर को क्लेश मुक्त रखने के साथ-साथ शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए यज्ञ अनुष्ठान भजन पाठ पूजा तथा श्री सत्यनारायण भगवान की कथा आदि कराते रहना चाहिए इससे नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होकर आपके परिवार में घर में सकारात्मक ऊर्जा की उत्पत्ति होगी आपका घर सुख शांति समृद्धि से परिपूर्ण रहेगा आपके पूर्वजों भगवान तथा देवी देवताओं की कृपा सदैव बनी रहेगी संत महापुरुष गुरुजनों का सानिध्य तथा आशीर्वाद भी ऐसे भक्तों पर सदैव बना रहता है तथा उनका जीवन कल्याण की ओर अग्रसर रहता है।
 

