कुमारी आस्था ने उत्तराखण्ड बोर्ड में दसवीं की परीक्षा में 94.8%अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में अपना ,अपने परिवार ,समाज ,क्षेत्र एवं अपने स्कूल का नाम रोशन किया।
प्रमोद कुमार हरिद्वार
हरिद्वार 01 मई 2024,श्री गुरु रविदास संकीर्तन मण्डल मौ.कडच्छ ज्वालापुर हरिद्वार के वरिष्ठ सदस्य संगीताचार्य श्री कमाल सिंह जी की सुपौत्री कुमारी आस्था ने उत्तराखण्ड बोर्ड में दसवीं की परीक्षा में 94.8%अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में अपना ,अपने परिवार ,समाज ,क्षेत्र एवं अपने स्कूल का नाम रोशन किया।श्री गुरु रविदास संकीर्तन मण्डल मौ.कडच्छ ज्वालापुर हरिद्वार के समस्त सदस्यो द्वारा कु.आस्था व उसके परिवार को शुभकामनाए दी एवं होनहार बालिका के उज्जवल भविष्य की कामना करते है।
 
इस अवसर शुभकामनाए देने वालो मे मुख्य रूप से राजन कुमार, योगेंद्र पाल रवि, रमेश कुमार,विनोद कुमार,गोपाल सिंह,अरविंद कुमार, विजय कुमार,संदीप कुमार,अजय कुमार, हर्ष भूषण, राजिंद्र लाबा सतीश कुमार,जसवंत आदि मौजूद रहे।

