अंतरिम बेल मिलने पर मिष्ठान वितरण कर आप कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट का जताया आभार :- संजय सैनी

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

हरिद्वार 10 मई 2024,आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम बेल मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में मिष्ठान वितरण कर आभार जताया। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष इं.संजय सैनी ने कहा कि 40 दिन की जेल के बाद आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी। एक बार फिर सत्य की जीत हुई। हम पहले से ही कह रहे थे की तथाकथित शराब घोटाला भाजपा की देन है। पिछले दो सालों में ईडी ,सीबीआई एक पैसे का मनी ट्रेल साबित नहीं कर पाई। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी दरअसल लोकसभा चुनाव में प्रचार से रोकने के लिए की गई थी। आम आदमी पार्टी आंदोलन से निकली हुई पार्टी है और पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपने नेता के साथ खड़ा है। अरविंद केजरीवाल की रिहाई के बाद आने वाले चार चरणों में इंडिया गठबंधन को मजबूती मिलेगी और दिल्ली, पंजाब की सभी सीटों पर पार्टी जीत हासिल करेगी।

 

पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलना स्पष्ट संदेश देता है की किस तरह देश की सर्वोच्च जांच एजेंसियों के बल पर भाजपा सत्ता हासिल करना चाहती है। पहले संजय सिंह और अब अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत से स्पष्ट हो गया की भाजपा किस तरह सुनोयोजित तरीके से विपक्षी पार्टियों को खत्म करने का काम कर रही है। तीन चरणों में हुए मतदान प्रतिशत ने भाजपा के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। केजरीवाल के जेल में बाहर आने से इंडिया गठबंधन को मजबूती मिलेगी। इस बार जनता वोट की चोट से जेल का जवाब देने जा रही है। इस अवसर पर अनिल सती, अमनदीप मंयक गुप्ता, धीरज पीटर सागर तेश्वर, क्षवण गुप्ता,रोहन‌ बिडला, संजय गौतम, विशाल कुमार दीपक शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.